AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtमुख्यमंत्री ने नागरिकों से मिली शिकायतों के Feedback पर लिया बड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से मिली शिकायतों के Feedback पर लिया बड़ा एक्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में नागरिकों द्वारा विभिन्न माध्यमों से दर्ज कराई गई शिकायतों पर लिए गए फीडबैक के आधार पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने एक शिकायत के मामले में बिल्डर द्वारा सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) का उचित संचालन नहीं किए जाने पर गुरुग्राम के दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सैनी ने गुरुग्राम के तेज गति से हो रहे विस्तार को ध्यान में रखते हुए शहर के विकास की योजनाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ एवं सुंदर गुरुग्राम के लिए प्रो-एक्टिव मोड में काम करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम शहर में कूड़ा उठान व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए विशेष अभियान चलाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कूड़े का नियमित एवं व्यवस्थित उठान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सिटी बस सेवा की समीक्षा करते हुए निर्धारित रूट मैप की विस्तृत समीक्षा एवं रोड मैपिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिटी बस सेवा के रूट इस प्रकार निर्धारित किए जाएं कि शहर के प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों तक भी लोगों को सुगम सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: DSP Office के बाहर Firing मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फाजिल्काः जलालाबाद के स्थानीय डीएसपी कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिलों...

तहसील स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड की गलतियों को ठीक करने के लिए शुरु हुआ Online Module

चंडीगढ़: हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त...

Goldy Brar के नाम पर धमकी देकर मांगे एक करोड़, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः गोल्डी बराड़ के नाम पर एक करोड़...

CM Saini ने गुरुग्राम में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: DSP Office के बाहर Firing मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फाजिल्काः जलालाबाद के स्थानीय डीएसपी कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर फायरिंग किए...

जानवरों के चारे और बुर्जी-बिटोरा में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

मथुराः जिले के लतीपुर गांव में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग की...

तहसील स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड की गलतियों को ठीक करने के लिए शुरु हुआ Online Module

चंडीगढ़: हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की...

Goldy Brar के नाम पर धमकी देकर मांगे एक करोड़, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः गोल्डी बराड़ के नाम पर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में दिल्ली पुलिस की...