AdvertisementPunjab Government
Nationalसड़क पर पलटा पेंट से भरा ट्रक, बाल्टी-डिब्बे लेकर मची लूटने की...

सड़क पर पलटा पेंट से भरा ट्रक, बाल्टी-डिब्बे लेकर मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के तिगड़ी गोलचक्कर पर पेंट से भरा ट्रक पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक नोएडा की ओर से आ रहा था। ट्रक पलटने से सड़क पर बड़ी मात्रा में पेंट फैल गया, जिससे कुछ देर तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। हादसे के बाद कुछ लोग सड़क पर बिखरे पेंट को बाल्टियों में भरते नजर आए। वहीं बढ़ते जाम को देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया और ट्रक को मौके से हटावाया गया। इस दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रक के पलटने के साथ ही पेंट का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते काले रंग वाली सड़क गहरे लाल रंग से सराबोर हो गई।

आसपास मौजूद लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए पेंट को किसी तरह बाल्टी और डिब्बों में भरना शुरू किया। जिसके हाथ जो लगा वह उसमें पेंट भरने लगा। कुछ लोग तो हाथों से ही पेंट उठाकर बाल्टी में डालते दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग ट्रैफिक जाम और वाहनों की परवाह किए बिना पेंट लूटने में लगे रहे। लाल रंग के अलावा पीले रंग के पेंट का भी ट्रक से रिसाव हुआ। इस दौरान वाहन चालक पेंट के ऊपर से ही जाने को मजबूर हुए जिससे उनके वाहनों पर भी पेंट लग गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरा के जरिए कैद कर लिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें सड़क पर चारों ओर पेंट फैला हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं। हालांकि पेंट के वजह से सड़क पर वाहनों के फिसलने का डर बना रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को क्रेन मंगवाकर उठाकर दूसरी जगह ले जाया गया। इसके साथ ही ट्रैफिक भी सुचारू रूप से चलने लगा और स्थिति सामान्य हो गई। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि तिगरी गोलचक्कर पर नोएडा की ओर से आने वाले मार्ग पर पेंट से भरा ट्रक पलट जाने के कारण सड़क पर पेंट फैल गया, जिससे यातायात का दबाव उत्पन्न हो गया। ट्रक को मौके से हटवा दिया गया है। यातायात पुलिस मौके पर मौजूद है तथा यातायात का सुचारू संचालन कराया जा रहा है। वाहन चालक धैर्य बनाए रखें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बॉर्डर क्रॉस कर रहे 2 पाकिस्तानियों को किया ढेर

तरनतारनः बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा 2...

CM Sukhu ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल...

‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने भटवाड़ी में किया रात्रि प्रवास

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के आगमन से...

Punjab News: 540 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई...

Punjab News: बॉर्डर क्रॉस कर रहे 2 पाकिस्तानियों को किया ढेर

तरनतारनः बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के...

CM Sukhu ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज मुख्यमंत्री ठाकुर...

‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने भटवाड़ी में किया रात्रि प्रवास

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के आगमन से रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के भटवाड़ी गांव में दिवाली से पहले...

Punjab News: 540 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग के तहत जहां नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की...