AdvertisementPunjab Government
Nationalविक्रेता पर लगे दूध में पेशाब करने के आरोप, लोगों ने किया...

विक्रेता पर लगे दूध में पेशाब करने के आरोप, लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भिवाड़ीः राजस्थान में तिजारा जिले के औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी से एक बेहद हैरान और शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पॉश आवासीय सोसाइटी में एक ऐसी घटना घटी है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। रोजमर्रा की तरह सोसाइटी में दूध सप्लाई करने आने वाले अजरुद्दीन नामक युवक पर दूध में पेशाब करने के आरोप लगे है। जिसे सुनकर सोसाइटी के लोग दहशत और भारी गुस्से में हैं। आरोप है कि यह युवक सोसाइटी की लिफ्ट में पेशाब करता हुआ पकड़ा गया है। यह पूरी शर्मनाक घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद से ही यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

हालांकि, बताया जा रहा है कि यह मामला करीब 7 से 8 दिन पुराना है, लेकिन अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आवासीय सोसाइटी में सुरक्षा के लिहाज से लगे सीसीटीवी कैमरे के चलते इस आरोपी की घिनौनी हरकत सबके सामने आ सकी। कथित दूध सप्लाई करने वाला युवक जब लिफ्ट से ऊपर जा रहा था, तब उसने लिफ्ट के अंदर ही पेशाब कर दिया। उसे शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी यह गंदी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है। लिफ्ट में टॉयलेट करता हुआ यह युवक साफ तौर पर वीडियो में देखा जा सकता है। इस घटना के उजागर होने के बाद से ही पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया है।

वहीं, उसके आसपास मौजूद सोसाइटी के लोग उस पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। कुछ लोग इस दूधिया को घेरकर उससे कड़े सवाल-जवाब कर रहे हैं, लेकिन आरोपी के पास उनके सवालों का कोई जवाब नहीं है। वहीं भिवाड़ी की कृष वाटिका सोसाइटी के अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने गलती मान ली। इसमें सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह थी कि उसने सिर्फ लिफ्ट में पेशाब करने की बात ही नहीं मानी, बल्कि यह भी स्वीकार किया कि वह लोगों को सप्लाई किए जाने वाले दूध में भी पेशाब मिलाता था। हालांकि, अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि लिफ्ट में पेशाब करने का सीसीटीवी फुटेज उनके पास है, लेकिन दूध में पेशाब मिलाने का कोई वीडियो प्रमाण नहीं है, यह बात सिर्फ उस लड़के ने खुद कबूल की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CM Saini ने गुरुग्राम में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सोलन जिले के...

Punjab News: Flyover पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः शिवपुरी के पास दाना मंडी फ्लाईओवर पर भीषण...

मंदिर में घुस गई कार, एक की मौत, कई श्रद्धालु घायल, देखें वीडियो

समफंथवोंगः बैंकॉक के समफंथवोंग जिले में याओवारात रोड स्थित...

CM Saini ने गुरुग्राम में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है - नागरिकों की समस्या...

राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सोलन जिले के गंकी सेर स्थित विद्या भारती हिमाचल द्वारा संचालित माधव सृष्टि...

Jalandhar News: Asian Games में Bronze Medal जीतकर एयरपोर्ट पहुंचे गुरिंदरवीर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एशियंस गेम्स में भारत ने अब तक 15 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। इसी के साथ भारत...

Punjab News: Flyover पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः शिवपुरी के पास दाना मंडी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कार और ई-रिक्शा की टक्कर...