AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: Flyover पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर,...

Punjab News: Flyover पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शिवपुरी के पास दाना मंडी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कार और ई-रिक्शा की टक्कर में बच्चों सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान बच्चे के सिर पर चोटे आई है। हादसे में 12 वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

वहीं अस्पताल में उपचार करवा रहे पीड़ित अर्जुन ने बताया कि वह जसीयां की तरफ से ई-रिक्शा लेकर ताजपुर रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह दाना मंडी पुल के ऊपर पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सवार चारों लोग घायल हो गए।

हादसे में घायलों की पहचान अर्जुन, देव, शिवा और राकेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन और करीब 12 वर्षीय देव को गंभीर चोटें लगी हैं, जबकि राकेश और शिवा को मामूली चोटें आई हैं। चारों घायल ताजपुर रोड इलाके में स्थित एक ही मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मौके पर लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और कार चालक की भूमिका को लेकर जानकारी जुटा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मंदिर में घुस गई कार, एक की मौत, कई श्रद्धालु घायल, देखें वीडियो

समफंथवोंगः बैंकॉक के समफंथवोंग जिले में याओवारात रोड स्थित...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Punjab News: मटक-मटक चलने लगा पुलिसकर्मी, बताई शराब पीने की वजह, देखें वीडियो

फगवाड़ाः बस स्टैंड पर नशे की हालत में एक...

मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

बैठक में CM का एक्शन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 अधिकारी किए सस्पेंड

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं की समीक्षा...

मंदिर में घुस गई कार, एक की मौत, कई श्रद्धालु घायल, देखें वीडियो

समफंथवोंगः बैंकॉक के समफंथवोंग जिले में याओवारात रोड स्थित ऐतिहासिक तियान फाह फाउंडेशन के कुआन यिन श्राइन में दर्दनाक...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सभी क्षेत्रों का...

Punjab News: मटक-मटक चलने लगा पुलिसकर्मी, बताई शराब पीने की वजह, देखें वीडियो

फगवाड़ाः बस स्टैंड पर नशे की हालत में एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा...

मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शिंगला हेलीपैड, रामपुर...