.
NationalPAK ने AFG पर फिर की एयरस्ट्राइक, कुनार-हेलमंद में बरसाए बम; 9...

PAK ने AFG पर फिर की एयरस्ट्राइक, कुनार-हेलमंद में बरसाए बम; 9 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

काबुलः अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी विमानों द्वारा एक बार फिर हवाई हमले किए जाने का दावा किया गया है। अफगानिस्तान के प्रवक्ता के मुताबिक नागरिक घरों को निशाना बनाकर की बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। हमलों में तीन घरों के तबाह होने की भी बात कही गई है।

अफगानिस्तान के तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि रात पाकिस्तानी विमानों ने कुनार के शेल्टन जिले के चोगाम इलाके और हेलमंद के गरमसिर जिले के सफर इलाके में नागरिक घरों पर बमबारी की। उन्होंने कहा कि हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हुई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार तड़के करीब 3 बजे कुनार के शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में एक नागरिक के घर को निशाना बनाकर बमबारी की गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए। मृतकों में ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं।

वहीं, हेलमंद के गरमसिर जिले के सफर इलाके में भी नागरिक घरों पर हवाई हमला किए जाने की बात सामने आई है। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने इन हमलों की निंदा करते इसे आक्रामक कार्रवाई और अपराध बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य सिद्धांतों का उल्लंघन है। कुनार और हेलमंद में हुए इन हमलों के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पहले से जारी तनाव और बढ़ने की आशंका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Asian Games: श्रीलंका खिलाफ IND की एकतरफा जीत, PAK से होगा फाइनल मुकाबला

नई दिल्लीः एशियन गेम्स में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले...

Punjab News: जापान दौरे पर CM Mann को नहीं मिली केंद्र से मंजूरी

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान को जापान दौरे को लेकर...

Meharchand Polytechnic College ने डल्हौजी में लगाया सर्वे कैंप 2026, सफलतापूर्वक हुआ समापन

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग...

भीषण सड़के हादसे में कार के उड़े परखच्चे, फिर भी नहीं खुले एयरबैग

रोहतकः हरियाणा के रोहतक में सड़क हादसा हो गया।...

Asian Games: श्रीलंका खिलाफ IND की एकतरफा जीत, PAK से होगा फाइनल मुकाबला

नई दिल्लीः एशियन गेम्स में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की। इस...

Punjab News: जापान दौरे पर CM Mann को नहीं मिली केंद्र से मंजूरी

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान को जापान दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां केंद्र सरकार की ओर...

Punjab News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद आई सफाई, मुस्लिम समुदाय ने जताया आभार, देखें वीडियो

लुधियानाः जामा मस्जिद में शहर भर के मुस्लिम समुदाय के प्रमुख सदस्यों की एक बैठक हुई। ये बैठक पंडित...

Meharchand Polytechnic College ने डल्हौजी में लगाया सर्वे कैंप 2026, सफलतापूर्वक हुआ समापन

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने यूथ हॉस्टल डल्हौजी में सर्वे कैंप 2026 का सफलतापूर्वक...