.
Nationalकैफे में छात्रा के साथ अभद्रता, युवक ने गला दबाने की कोशिश,...

कैफे में छात्रा के साथ अभद्रता, युवक ने गला दबाने की कोशिश, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शामलीः हंगरी प्वाइंट कैफे में छात्रा से अभद्रता के बाद गला दबाने को प्रयास किया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। छात्रा ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो जेन-जी कोतवाली पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, थानेदार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कोई बात हो गई थी, जांच जारी है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। मंगलवार को एक युवती अपनी सहपाठी छात्रा के साथ शहर के झिंझाना रोड स्थित हंगरी प्वाइंट में फास्ट-फूड खाने के लिए गई थी। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक के साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच युवक ने कुर्सी पर बैठी छात्रा का गला दबाया और उसके साथ अभद्रता की।

घटना के दौरान दोनों ही पक्ष फोन से वीडियो बनाने लगे। आसपास के लोगों ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। जिसके बाद छात्रा थाने पहुंची और तहरीर दी। हालांकि मंगलवार रात तक भी मुकदमा दर्ज नहीं होने के बाद बुधवार को छात्रा बड़ी संख्या में जेन-जी के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

कुछ देर तक जेन-जी की ओर से थाने में प्रदर्शन भी किया गया। कैफे में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें युवक छात्रा का गला दबा रहा है। वहीं दूसरी वीडियो में उक्त युवक छात्रा पर गाली देने का आरोप लगा रहा है। थाना प्रभारी धमेंद्र गौतम ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि पूरी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। कैफ में जांच के लिए टीम को भेज दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Asian Games: श्रीलंका खिलाफ IND की एकतरफा जीत, PAK से होगा फाइनल मुकाबला

नई दिल्लीः एशियन गेम्स में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले...

Punjab News: जापान दौरे पर CM Mann को नहीं मिली केंद्र से मंजूरी

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान को जापान दौरे को लेकर...

Meharchand Polytechnic College ने डल्हौजी में लगाया सर्वे कैंप 2026, सफलतापूर्वक हुआ समापन

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग...

भीषण सड़के हादसे में कार के उड़े परखच्चे, फिर भी नहीं खुले एयरबैग

रोहतकः हरियाणा के रोहतक में सड़क हादसा हो गया।...

Asian Games: श्रीलंका खिलाफ IND की एकतरफा जीत, PAK से होगा फाइनल मुकाबला

नई दिल्लीः एशियन गेम्स में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की। इस...

Punjab News: जापान दौरे पर CM Mann को नहीं मिली केंद्र से मंजूरी

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान को जापान दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां केंद्र सरकार की ओर...

Punjab News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद आई सफाई, मुस्लिम समुदाय ने जताया आभार, देखें वीडियो

लुधियानाः जामा मस्जिद में शहर भर के मुस्लिम समुदाय के प्रमुख सदस्यों की एक बैठक हुई। ये बैठक पंडित...

Meharchand Polytechnic College ने डल्हौजी में लगाया सर्वे कैंप 2026, सफलतापूर्वक हुआ समापन

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने यूथ हॉस्टल डल्हौजी में सर्वे कैंप 2026 का सफलतापूर्वक...