.
Nationalडबल मर्डर, हनुमान मंदिर में तख्त से बांधकर दो साधुओं को जिंदा...

डबल मर्डर, हनुमान मंदिर में तख्त से बांधकर दो साधुओं को जिंदा जलाया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शाहजहांपुरः यूपी के शाहजहांपुर से रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव के पश्चिम में स्थित हनुमान मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करने वाले दो वृद्धों की तख्त से बांधकर जिंदा जला देने से मौत हो गई। वारदात रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान गोपाल दास और बड़े दास के रूप में हुई है। बड़े दास दिव्यांग बताए गए हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में सुमित सिंह नाम के युवक पर दोनों वृद्धों के साथ मारपीट करने, उन्हें अलग-अलग तख्त से बांधने और मंदिर परिसर और आसपास से लकड़ियां जुटाकर आग लगाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि मंदिर सुमित के परिवार की जमीन पर बना है और वह उस पर कब्जा करना चाहता था। दोनों वृद्ध मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करने के साथ उसकी देखभाल भी करते थे। इसी बात को लेकर पहले से विवाद होने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि बुधवार रात सुमित गांव में घूमते हुए पहले काल सिंह स्थान पर पहुंचा और वहां लाइट तोड़ने के बाद हनुमान मंदिर गया। यहां दोनों वृद्धों से उसका विवाद हुआ। जिसके बाद उसने कथित तौर पर दोनों के साथ मारपीट की और उन्हें तख्त से बांधकर आग लगा दी। आग में झुलसने से दोनों की मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी सुमित सिंह करीब दो महीने पहले जेल से छूटकर आया था। उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और कार जलाने समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी है। उस पर पूर्व में आगजनी की घटनाओं में शामिल रहने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसके पिता का नाम भी हिस्ट्रीशीटर के रूप में सामने आता रहा है। हालांकि, आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। दो वृद्धों को मंदिर परिसर में बांधकर जिंदा जलाने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: 2 घरों पर जमकर चले ईंट-पत्थर, हमलावारों ने तोड़े वाहन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कांशी नगर इलाके में देर रात जमकर...

Punjab News: मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम की कार्रवाईः हेरोइन सहित 2 काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मिलिट्री इंटेलिजेंस को फिरोजपुर कैंट इलाके के बारे...

Punjab News: 4:30 मिनट में स्विफ्ट कार लेकर क्रेटा सवार चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले महाराज नगर की गली नंबर 4 में...

Punjab News: हथियार तस्करी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल, 8 मैगजीन बरामद

गुरदासपुरः पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफ़ाश...

Jalandhar News: 2 घरों पर जमकर चले ईंट-पत्थर, हमलावारों ने तोड़े वाहन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कांशी नगर इलाके में देर रात जमकर हंगामा देखने को मिला। जहां 2 घरों पर जानलेवा हमले...

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर में घुसकर 3 दर्जन युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः जगरांव के गांव कोठेआल में देर रात घर में घुसकर युवकों द्वारा दो युवकों पर हमला करने का...

Punjab News: मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम की कार्रवाईः हेरोइन सहित 2 काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मिलिट्री इंटेलिजेंस को फिरोजपुर कैंट इलाके के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी। इस जानकारी पर कार्रवाई...

Punjab News: 4:30 मिनट में स्विफ्ट कार लेकर क्रेटा सवार चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले महाराज नगर की गली नंबर 4 में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि चोर...