.
HaryanaHaryana News : Over Riding बाइक चालक का पीछा कर पकड़ा, कटा...

Haryana News : Over Riding बाइक चालक का पीछा कर पकड़ा, कटा चालान, Bike Impound, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काटा। जहां खुद की और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान की परवाह किए बिना वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं और सभी यातायात पुलिस टीमों को नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सड़क पर लापरवाही, ओवरलोडिंग, ट्रिपलिंग और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार आज बरवाला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सुरजपुर ट्रैफिक थाना में तैनात राइडर एसपीओ सेठपाल की नजर एक ऐसी बाइक पर पड़ी, जिस पर चालक समेत पांच लोग सवार थे।

इनमें नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। बाइक पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठी होने के कारण राइडर ने बाइक चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस के इशारे की अनदेखी करते हुए बाइक नहीं रोकी। इसके बाद पुलिस टीम ने बाइक का पीछा कर उसे रोक लिया। जांच के दौरान बाइक चालक द्वारा विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 19,500 रुपये का चालान किया तथा बाइक को इंपाउंड कर दिया। सड़क पर वाहन चलाना केवल अपनी मंजिल तक पहुंचने की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपने साथ-साथ दूसरे लोगों की जिंदगी की जिम्मेदारी भी है।

एक चालक की छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की जिंदगी भर की खुशियां छीन सकती है। विशेष रूप से जब एक ही दोपहिया वाहन पर क्षमता से अधिक लोग, छोटे बच्चे या नाबालिग सवार हों, तो दुर्घटना की स्थिति में खतरा कई गुना बढ़ जाता है। मेरा सभी अभिभावकों और वाहन चालकों से आग्रह है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं, हेलमेट का प्रयोग करें और सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं। घर सुरक्षित पहुंचना किसी भी जल्दबाजी या लापरवाही से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

Punjab News: Honey Trap गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहाली: जीरकपुर पुलिस ने हनी ट्रैप मे फंसा कर...

कैबिनेट मंत्री ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की प्रगति की समीक्षा की

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन और Tractor सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगा: सीआईए स्टाफ की टीम ने भारी मात्रा मे...

Punjab News : इस जिले में DOG से हैवानियत, निकाली आँखे, फैली दहशत, देखें वीडियो

गुरदासपुर: शहर के एक इलाके से कुत्ते से हैवानियत...

किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान हमारी आन, बान, शान, मान...

Punjab News: Honey Trap गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहाली: जीरकपुर पुलिस ने हनी ट्रैप मे फंसा कर लोगो को लूटने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया...

कैबिनेट मंत्री ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की प्रगति की समीक्षा की

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन और Tractor सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगा: सीआईए स्टाफ की टीम ने भारी मात्रा मे नशीले पदार्थ के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...