.
NationalDelhi-NCR में गैंगरेप के मामलों का SC ने लिया संज्ञान, खराब व्यवस्था...

Delhi-NCR में गैंगरेप के मामलों का SC ने लिया संज्ञान, खराब व्यवस्था पर जताई नाराजगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में सामने आए दुष्कर्म के मामलों पर गहरी चिंता और नाराजगी जताई है। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते कहा कि ये घटनाएं कानून प्रवर्तन एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सिस्टमैटिक नाकामी को साफ तौर पर उजागर करती हैं, जो नागरिकों को बुनियादी सार्वजनिक सुरक्षा तक मुहैया कराने में असफल साबित हो रहे हैं।

शीर्ष अदालत के अनुसार महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण तैयार करने में व्यवस्था की यह लापरवाही बेहद गंभीर है और यह दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही दोनों पूरी तरह चरमरा चुकी हैं।

शीर्ष अदालत ने इन घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते कहा कि इनमें 2012 के निर्भया कांड जैसी दर्दनाक समानताएं दिखाई देती हैं। जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने इन मामलों की सुनवाई करते हुए कहा कि ये घटनाएं कानून लागू करने वाली एजेंसियों की स्पष्ट विफलता को दर्शाती हैं।

अदालत ने कहा कि सिर्फ संवेदना या एकजुटता जताना काफी नहीं है, बल्कि इस लापरवाही के लिए जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है। अदालत ने सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चरमराने पर कड़ा रुख अपनाया। जस्टिस पारदीवाला ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्कों, सार्वजनिक स्थानों और बसों जैसी जगहों को लचर सुरक्षा व्यवस्था का शिकार नहीं होने दिया जा सकता।

खराब रोशनी, निगरानी की कमी और प्रशासनिक सुविधाओं के अभाव के चलते ऐसे स्थानों को महिलाओं के लिए उच्च-जोखिम वाला क्षेत्र नहीं बनने दिया जा सकता। साल 2012 में दिल्ली में चलती बस के भीतर 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद उसकी मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। उस वक्त देश भर में हुए भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद यौन अपराधों से जुड़े कानूनों में बड़े बदलाव किए गए थे।

इन संशोधनों के जरिए यौन अपराधों के दायरे को बढ़ाया गया और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए सजा को और कड़ा किया गया था। उस मामले में कुल छह आरोपी शामिल थे, जिनमें से एक नाबालिग था। एक आरोपी की जेल में मौत हो गई थी, जबकि बाकी चार दोषियों को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी। अदालत ने याद दिलाया कि इतने कड़े कानूनी सुधारों के बावजूद आज भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU Student Protest को लेकर बलतेज पन्नू ने किया खुलासा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए विवाद को लेकर...

LPU Student Protest: बड़ी संख्या में पुलिस बल और वाटर कैनन तैनात

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में...

Punjab News: नौजवान ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, सास पर लगे आरोप, देखें वीडियो

7 महीने पहले हुई थी शादी लुधियानाः डेहलों थाना के...

UPI पेमेंट पर चार्ज मामले में SC का एक्शन, सरकार से RBI तक को नोटिस

नई दिल्लीः यूपीआई पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)...

LPU Student Protest को लेकर बलतेज पन्नू ने किया खुलासा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए विवाद को लेकर आप पार्टी के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने प्रेस वार्ता...

LPU Student Protest: बड़ी संख्या में पुलिस बल और वाटर कैनन तैनात

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में रातभर हुए हंगामे के बाद आज डीजीपी गौरव यादव, स्पेशल...

Punjab News: नौजवान ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, सास पर लगे आरोप, देखें वीडियो

7 महीने पहले हुई थी शादी लुधियानाः डेहलों थाना के अधीन आते इलाके के एक युवक ने संदिग्ध हालात में...

Jalandhar Gymkhana Club: सिख संगठनों ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो हम जिमखाना क्लब बंद करवाने की करेंगे कोशिशः हरजिंदर सिंह अमृतसरः जालंधर जिमखाना क्लब में...