.
LudhianaPunjab News: ऑटो रिपेयर की दुकान में लगी आग, एक्टिवा-मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, देखें...

Punjab News: ऑटो रिपेयर की दुकान में लगी आग, एक्टिवा-मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः टिब्बा रोड पर संजय तलवार के ऑफिस वाली गली में सोमवार शाम करीब 6 बजे ऑटो रिपेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर रिपेयर के लिए खड़ी एक एक्टिवा और मोटरसाइकिल आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के दुकानदारों की सूझबूझ और समय रहते किए प्रयास से आग को फैलने से रोक लिया गया। दुकान से महज दो गज की दूरी पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, लेकिन आग वहां तक नहीं पहुंची।

जानकारी के अनुसार दुकान संचालक दोपहर करीब 3 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। शाम करीब 6 बजे आसपास के दुकानदारों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत दुकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मालिक ने अपने कर्मचारी को मौके पर भेजा।

कर्मचारी ने दुकान पर पहुंचकर शटर का ताला खोला तो अंदर एक्टिवा और मोटरसाइकिल में आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से दोनों वाहनों को तुरंत बाहर निकाला गया। इसके बाद लोगों ने पानी की बाल्टियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण एक्टिवा की बैटरी में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे यह दुकान के बाहर और आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी।

दुकान के बिल्कुल नजदीक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। गनीमत रही कि आग उस तक नहीं पहुंची। यदि आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोगों की तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU और Chitkara University बवाल को लेकर महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...

Punjab News: शिरोमणी अकाली दल नेता पर हुआ हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमार: यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सुखदीप सिंह वालिया...

LPU बवाल को लेकर MLA बावा हैनरी और परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से...

Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, सरबत के भलाई की अरदास, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, अमृतसर और...

LPU और Chitkara University बवाल को लेकर महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा और पटियाल में चितकारा यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे के...

Punjab News: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के श्री दरबार साहिब में आगमन पर दिखाए खालिस्तानी झंडे, देखें वीडियो

अमृतसरः भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। अपनी यात्रा के...

Punjab News: शिरोमणी अकाली दल नेता पर हुआ हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमार: यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सुखदीप सिंह वालिया और प्रदीप सिंह पर कथित जानलेवा हमला किए जाने का...

LPU बवाल को लेकर MLA बावा हैनरी और परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर...