.
LudhianaPunjab News: व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश,...

Punjab News: व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर झुलसा, देखें वीडियो  

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के कोट मंगल इलाके से एक व्यक्ति द्वारा खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जहां, इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का उपचार जारी है।

सिविल अस्पताल के ई.एम.ओ. डॉक्टर ने बताया कि सुखविंदर सिंह इलाज के लिये लाया गया, जो करीब 60 प्रतिशत तक झुलसा हुआ है। उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सुखविंदर का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद के चलते वे अलग-अलग रह रहे थे। इसी पारिवारिक विवाद के बीच सुखविंदर सिंह ने यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किस वजह से सुखविंदर सिंह ने खुद को पेट्रोल डालकर आग लगाने जैसा कदम उठाया। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU के छात्रों ने जमकर की गुंडागर्दी, मीडिया पर किया हमला, देखें वीडियो

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात से...

ज्ञानेश कुमार एवं केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कल

ऊना,सुशील पंडित: जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा चुनाव आयोग...

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन

युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में...

LPU के छात्रों ने की पत्थरबाजी, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

गाड़ियों को लगाई आग, जमकर हुई तोड़फोड़ जालंधर: लवली प्रोफेशनल...

LPU के छात्रों ने जमकर की गुंडागर्दी, मीडिया पर किया हमला, देखें वीडियो

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात से शुरू हुआ हंगामा अभी भी जारी है। जहां, हजारों छात्र...

ज्ञानेश कुमार एवं केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कल

ऊना,सुशील पंडित: जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा चुनाव आयोग एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तथा केंद्र...

विश्व रैबीज दिवस पर रावमा पाठशाला थाना स्कूल में 28 को लगेगी कार्यशाला

कुत्ते के काटने पर तुरंत घाव को 15 मिनट तक साबुन-पानी से धोएं, वैटनरी डाक्टर अंजलि ने दी सलाह बददी,सचिन...

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन

युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान : जयराम ठाकुर ऊना/शिमला,सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री और...