.
LudhianaPunjab News: अमरजीत चावला के घर पुलिस की दबिश, रेप मामले में...

Punjab News: अमरजीत चावला के घर पुलिस की दबिश, रेप मामले में हैं नामजद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः महिला से रेप के आरोप में नामजद एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ पंजाब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन एक्सटेंशन में आज (रविवार) सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पंजाब पुलिस की एक टीम ने अचानक छापेमारी की।

रेड के दौरान अमरजीत सिंह चावला घर पर नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस टीम घर के अंदर उनकी पत्नी से लगातार पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की ये कार्रवाई सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई। अमरजीत सिंह चावला का घर मॉडल टाउन एक्सटेंशन में वीआईपी लेन, डॉक्टर पम्मी सिंह के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि यह रेड आनंदपुर साहिब (रूपनगर) की पुलिस ने की है।

इस छापेमारी के लिए आनंदपुर साहिब से 10 से 15 पुलिस अधिकारियों की एक बड़ी टीम लुधियाना पहुंची है। चूंकि घर में महिलाएं मौजूद हैं और उनसे पूछताछ की जानी थी इसलिए इस टीम में महिला पुलिसकर्मी भी खास तौर पर शामिल की गई हैं। फिलहाल घर के अंदर पुलिस की पूछताछ और तलाशी अभियान जारी है।

आपको बता दें शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने से अकाली दल और SGPC, दोनों ही सवालों के घेरे में आ गए हैं। FIR के मुताबिक, यह मामला 21 अगस्त को श्री आनंदपुर साहिब पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 64, 127(2) और 351(2) के तहत दर्ज किया गया था।

शिकायत करने वाली महिला संगरूर जिले की रहने वाली है और अभी बहरीन में रहती है। उसने आरोप लगाया है कि उसे आनंदपुर साहिब की एक सराय में बंधक बनाकर रेप किया गया। चावला ने इन आरोपों को गलत और मनगढ़ंत बताते खारिज कर दिया है।

शिकायत में अकाल तख्त के एडिशनल हेड ग्रंथी मलकीत सिंह और तख्त केसगढ़ साहिब के ड्राइवर मोहन सिंह का भी जिक्र है; महिला का आरोप है कि उन्होंने उसे अश्लील मैसेज भेजे थे। हालांकि, FIR में इन दोनों को आरोपी नहीं बनाया गया है। SGPC के चीफ सेक्रेटरी कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा है कि दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और SGPC प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह धामी ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CJP के नेता Ashutosh Ranka हुए गिरफ्तार, असम के सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

अभिजीत दीपके का आया बयान नई दिल्ली: गुवाहटी में कॉकरोच...

Jalandhar News: गाड़ी में चल रहा था जुआ, मंडी का आढ़तियां साथियों सहित चढ़ा हत्थे

जालंधर (ens): करतारपुर में अमृतसर रोड पर होटल के...

Punjab News: ANTF और BSF का ज्वाइंट ऑपरेशनः 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः एएनटीएफ टीम और बीएसएफ ने ड्रग तस्करी के...

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक के आत्महत्या करने का मामला

मथुराः वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य...

Asian Games 2026 में भारत को मिले आए 2 और मेडल, इन दो खिलाड़ियों ने किया कमाल

खेल: जापान के आईची नागोय में खेले जा रहे...

CJP के नेता Ashutosh Ranka हुए गिरफ्तार, असम के सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

अभिजीत दीपके का आया बयान नई दिल्ली: गुवाहटी में कॉकरोच जनता पार्टी के को-फाउंडर आशुतोष रांका और उनकी टीम को...

Jalandhar News: गाड़ी में चल रहा था जुआ, मंडी का आढ़तियां साथियों सहित चढ़ा हत्थे

जालंधर (ens): करतारपुर में अमृतसर रोड पर होटल के पास गाड़ी में जुआ खेलते लोगों में विवाद होने का...

Punjab News: ANTF और BSF का ज्वाइंट ऑपरेशनः 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः एएनटीएफ टीम और बीएसएफ ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग एजेंसियों के जारी ऑपरेशन...

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक के आत्महत्या करने का मामला

मथुराः वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा...