.
Haryana Govtमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में की प्रेस वार्ता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में की प्रेस वार्ता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश में आवश्यकता आरोपों की राजनीति की नहीं, बल्कि तथ्यों की राजनीति की है। लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार का विरोध करने, सवाल पूछने और जवाब मांगने का पूरा अधिकार है, लेकिन सवाल तथ्यों पर आधारित होने चाहिए और किसी संवैधानिक संस्था पर आरोप लगाए जाते हैं तो उसके पीछे ठोस प्रमाण भी होने चाहिए।

मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रेस वार्ता में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली भी मौजूद रहे।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने से पहले तथ्य सामने रखे विपक्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की ओर से चुनाव आयोग, चुनाव प्रक्रिया और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, लेकिन बिना प्रमाण के गंभीर आरोप लगाना उचित नहीं है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन इन मतभेदों के कारण लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा नहीं होना चाहिए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि “चुनाव आएंगे, चुनाव जाएंगे, लेकिन राष्ट्र अमर रहना चाहिए।”

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन

युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में...

LPU के छात्रों ने की पत्थरबाजी, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

गाड़ियों को लगाई आग, जमकर हुई तोड़फोड़ जालंधर: लवली प्रोफेशनल...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, साधु-संतों की बेइज्जती की तो जाना होगा जेल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संतों को...

Punjab News: 4 महीने के बच्चे का अपहरण, पिता का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के न्यू चंद्र नगर इलाके में एक...

Punjab News: व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर झुलसा, देखें वीडियो  

लुधियानाः जिले के कोट मंगल इलाके से एक व्यक्ति द्वारा खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश करने का...

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन

युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान : जयराम ठाकुर ऊना/शिमला,सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री और...

LPU के छात्रों ने की पत्थरबाजी, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

गाड़ियों को लगाई आग, जमकर हुई तोड़फोड़ जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू हुआ हंगामा अभी भी...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, साधु-संतों की बेइज्जती की तो जाना होगा जेल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संतों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जहां, ऐलान करते हुए CM...