ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा पुलिस ने ढक्की पंजावर में खेतों के बीच बने एक शैड से बिना लाइसेंस व परमिट रखी 12 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 26 सितंबर की शाम SI कुलदीप कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पंडोगा, की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गांव ढक्की पंजावर में खेतों के बीच बने शैड की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान शैड से देसी शराब मार्का संतरा की 12 बोतलें बरामद हुईं।
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर संजीव कुमार उर्फ संजू निवासी वार्ड नंबर-5, अपर पंजावर, तहसील हरोली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।