ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26 सितंबर को एक वाहन का चालान किया। पुलिस ने मौके पर ही मामले का निपटारा करते हुए 5,000 रुपये जुर्माना वसूल किया।
पुलिस के अनुसार अवैध खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का चालान किया गया। मौके पर ही चालान का निपटारा कर जुर्माने की राशि सरकारी खजाने में जमा करवाई गई। जिला पुलिस ने अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।