.
Unaभड़ोलियां कलां में 1.91 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

भड़ोलियां कलां में 1.91 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना ने भड़ोलियां कलां में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को 1.91 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक छोटा पीस फॉयल पेपर भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 की शाम को भड़ोलियां कलां में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुमित शर्मा निवासी वार्ड नंबर-3 भड़ोलियां कलां, मुकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-9 बसदेहड़ा और राजन वशिष्ट निवासी वार्ड नंबर-1 भड़ोलियां कलां को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.91 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नशे की सप्लाई के स्रोत और इसके आगे के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच कर रही है।

जिला पुलिस ऊना ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि नशे की तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सतत विकास सुरक्षा और आधुनिक तकनीक से सड़क संरचना को सुदृढ़ कर रही प्रदेश सरकार

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व...

पूर्व सैनिकों और रक्षा कर्मियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

शिमला: राज्य सरकार ने पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, रक्षा...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में की प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar News: अय्याशी का अड्डा बना Company Bagh, विदेशी महिलों ने की मस्ती, Video Viral

जालंधर: शहर के मशहूर कंपनी बाग मे विदेशी महिलाओ...

सतत विकास सुरक्षा और आधुनिक तकनीक से सड़क संरचना को सुदृढ़ कर रही प्रदेश सरकार

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सड़क संरचना को सुदृढ़...

पूर्व सैनिकों और रक्षा कर्मियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

शिमला: राज्य सरकार ने पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, रक्षा कर्मियों के आश्रितों, वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं तथा सशस्त्र सेनाओं में...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में की प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश में आवश्यकता आरोपों की राजनीति की नहीं,...

Punjab News: रॉन्ग साइड से आ रहे टेंपो चालक ने कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

टेंपो चालक पर शराब के नशे में धुत होने का लगा आरोप लुधियानाः जिले के दिल्ली हाईवे पर दादा मोटर्स...