गुरदासपुरः विधायक अमन शैरी कलसी ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे बारे में दिए गए बयान पर शर्म आनी चाहिए। अगर उनमें हिम्मत है, तो वे बटाला आएं और एक भी ऐसा मामला साबित करें जिसमें शैरी कलसी ने किसी गैंगस्टर से जुड़े समझौते में मध्यस्थता की हो। सुखपाल खैहरा अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें सिर्फ सुर्खियां बटोरने की परवाह है और वे किसी की भी गरिमा का सम्मान नहीं करते। जिस व्यक्ति के घर में बेटियां और बहनें हों, वह किसी दूसरी महिला की इज्जत पर दाग नहीं लगाता।
विधायक ने हाई-टेक कैमरा सिस्टम का किया उद्घाटन
विधायक शैरी कलसी बटाला में एक हाई-टेक कैमरा सिस्टम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने सुखजिंदर सिंह रंधावा पर निशाना साधा और साथ ही रवनीत बिट्टू और सुखपाल खैहरा को भी कड़ी फटकार लगाई।
कलसी ने कहा कि बटाला के एक कांग्रेस नेता ने किसी किसी से मिलीभगत करके एक सर्वे में अपना नाम शामिल करवा लिया, जबकि पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीछे रह गए। सुखजिंदर रंधावा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक गैंगस्टर, जो कई गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है वह चौबीसों घंटे रंधावा के साथ रहता है।