.
Nationalपुलिस कर्मी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, FIR दर्ज, देखें वीडियो

पुलिस कर्मी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बदायूंः सहसवान थाना क्षेत्र में पशुओं से भरे डीसीएम को रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी तनु पर चालक ने वाहन चढ़ाने की कोशिश की गई। इस दौरान सिपाही ने तेजी से पीछे हटकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। दरअसल, शाम करीब 6 बजे पुलिस कर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पशुओं से भरी एक डीसीएम दिखाई दी।

पुलिस कर्मियों ने वाहन को रोकने का इशारा किया। चालक ने पुलिस के इशारे पर वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और सिपाही तनु को निशाना बनाते हुए डीसीएम आगे बढ़ा दिया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। अचानक वाहन अपनी ओर आता देखकर सिपाही पीछे की ओर भागा और किसी तरह उसकी चपेट में आने से बच गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस वाहन और उसमें सवार लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि डीसीएम में कितने पशु थे और उन्हें कहां से लाया जा रहा था। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि ट्रक को रोकने के बाद ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ाते हुए ट्रक को सिपाही के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ट्रक के नंबर के आधार पर ट्रक और उसके चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के...

Punjab News: ससुरालियों व पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, देखें वीडियो

परिवार वालों ने पुलिस-प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार लुधियानाः...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार और आसपास के लोगों में...

Punjab News: अगल-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन व हथियार बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले भर में नशे के खिलाफ शुरू की गई सख्त मुहिम के तहत जंडियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, मिट्टी से...

Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुए विवाद व मारपीट के विरोध में सिख संगठनों ने किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर बीते 18 सितंबर को कूड़े को लेकर हुए विवाद और मारपीट...