नई दिल्लीः कोलकाता में बंगाल कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च निकालकर बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय की ओर जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि चुनावी रोल की विशेष गहन समीक्षा यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाइयों से कहा है कि वे 25 सितंबर को अपने-अपने राज्य चुनाव आयोग कार्यालय तक विरोध मार्च निकालने के लिए कहा गया है।
वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को 25 सितंबर को बड़े विरोध मार्च निकालने के निर्देश दिए गए। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए फैसलों और चुनावी रोल में किए गए बदलावों की स्वतंत्र और व्यापक समीक्षा की भी मांग की है। इसी के साथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का अगला चरण 28 सितंबर को रखने की बात कही है।
पार्टी के मुताबिक, उस दिन सभी जिला कांग्रेस कमेटियां अपने-अपने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तक मार्च निकालेंगी। वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी का विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक उसकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती। राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि इस मामले में न्याय होना चाहिए। ये कांग्रेस नेताओं के राजनीतिक बयान हैं और इन्हें आरोप व मांग के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।