.
NationalFlight में महिला के साथ हुई बदसलूकी, पास में बैठे Passenger पर...

Flight में महिला के साथ हुई बदसलूकी, पास में बैठे Passenger पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका में यूनाईटेड एक्सप्रेस की फ्लाइट से महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत का मामला सामने आया है। फ्लाइट में 25 साल की महिला ने अपने पास में बैठे हुए पुरुष यात्री पर उसको देखकर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसने तुरंत केबिन क्रू को इस बारे में जानकारी भी दी। इसके अलावा उसने अपनी सीट से भी दूर रहने की अनुमति भी मिली परंतु लैंडिंग से पहले महिला को फिर उसी यात्रा के पास बैठने के लिए कहा गया है। मामला सामने आने के बाद यूनाईटेड एयरलाइंस ने जांच शुरु कर दी है।

3 सितंबर की है घटना

यह घटना 3 सितंबर की बताई जा रही है। रिपोर्टस के अनुसार, 25 साल की महिला पेशे से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी हुई एक थेरेपिस्ट है। महिला के अनुसार, उड़ान के दौरान उनको महसूस हुआ है कि बगल में बैठा हुआ व्यक्ति खुद को छू रहा था और फिर उसकी ओर देख रहा था। उसने तुंरत इस बारे में फ्लाइट अटेंडेंट को जानकारी दी। महिला ने बताया कि वो उस व्यक्ति के पास बैठने में सहज महसूस नहीं कर रही थी। शिकायत के बाद उन्हें कुछ समय के लिए अपनी सीट से हटकर विमान के दूसरे हिस्से में रहने की अनुमति भी नहीं दी गई हालांकि विमान में दूसरी सीट नहीं थी ऐसे में वह कुछ समय के लिए गैलो के पास खड़ी थी।

महिला ने बताया कि नेववार्क पहुंचने के बाद वो व्यक्ति विमान से उतर गया। उसको इस बात की हैरानी भी हुई कि कथित घटना की जानकारी दिए जाने के बाद उसको एयरपोर्ट पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले भी नहीं किया गया। महिला ने इसके बाद एयरपोर्ट पर एक यूनाइटेड कर्मचारी को भी इस घटना की जानकारी दी। उनके अनुसार, कर्मचारी ने उनसे पूछा कि – ‘मैं इसके बारे में क्या करुं ऐसे में उन्होंने उसे पुलिस को संपर्क करने के लिए कहा’।

एफएए तक पहुंच गया मामला

इसके बाद महिला ने यूनाइटेड एयरलाइंस में भी शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी की एफएए को भी इस बारे में जानकारी दी थी। इसके अलावा महिला ने एफबीआई से भी संपर्क किया। यूनाईटेड एयरलाइंस ने बताया कि घटना की जांच शुरु कर दी है। एयरलाइन के प्रवक्ता का भी इस पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा ही उनके लिए सबसे पहले है। कंपनी अब मामले की गंभीरता से ले रही है। वहीं एयरलाइन ने भी कहा कि वो महिला के साथ संपर्क में है और उन्होंने ऐसे अनुभव के लिए महिला से माफी मांगी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Asian Games में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, इस जोड़ी ने कर दिखाया कमाल

कोरिया को दी मात खेल: भारत ने एशियन गेम्स में...

Punjab News: नगर निगम बैठक में आप पार्षद रीटा का हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नगर निगम फगवाड़ा के मीटिंग हॉल में नगर...

Punjab News: फिल्मी स्टाइल में जागरण में चली गोलियां, मची भगदड़, 3 घायल, देखें वीडियो

कपूरथलाः गांव नवां पिंड भट्ठे में हो रहे जागरण...

Punjab News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट...

Asian Games में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, इस जोड़ी ने कर दिखाया कमाल

कोरिया को दी मात खेल: भारत ने एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। दूसरा मेडल 10 मीटर...

Punjab News: नगर निगम बैठक में आप पार्षद रीटा का हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नगर निगम फगवाड़ा के मीटिंग हॉल में नगर निगम कमिश्नर रणदीप सिंह हीर और मेयर रामपाल उपल की...

Punjab News: फिल्मी स्टाइल में जागरण में चली गोलियां, मची भगदड़, 3 घायल, देखें वीडियो

कपूरथलाः गांव नवां पिंड भट्ठे में हो रहे जागरण के दौरान एक पक्ष के लोगों ने गोलियां चला दी।...

Punjab News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए और...