.
Baddiमानपुर दंगल में राजू रायवाला ने जीती 1.51 लाख की बड़ी माली

मानपुर दंगल में राजू रायवाला ने जीती 1.51 लाख की बड़ी माली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साहिल कोहली को हराकर बने विजेताछोटी माली में रोहित मोड़ और चीनू रायवाला का मुकाबला बराबरी पर छूटी

बद्दी, सचिन बैंसल: उपमंडल बद्दी के मानपुर में आयोजित कुश्ती दंगल में उत्तर भारत के 500 से अधिक नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। दंगल में हिमाचल प्रदेश के अलावा चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू और दिल्ली से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच दिखाए। दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दंगल कमेटी की ओर से 1 लाख 51 हजार रुपये की बड़ी माली करवाई गई। इसके फाइनल मुकाबले में राजू रायवाला और साहिल कोहली आमने-सामने हुए। रोमांचक मुकाबले में राजू रायवाला ने बाजी मारकर बड़ी माली अपने नाम की। विजेता राजू रायवाला को 76 हजार रुपये, जबकि उपविजेता साहिल कोहली को 75 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।

वहीं 1 लाख 9 हजार रुपये की छोटी माली में रोहित मोड़ और चीनू रायवाला के बीच मुकाबला हुआ। कड़े संघर्ष के बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों पहलवानों को क्रमशः 55 हजार और 54 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित दंगल में पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, गौ रक्षा आयोग के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान, स्थानीय पंचायत प्रधान राजकुमार ठाकुर, दंगल कमेटी अध्यक्ष तीर्थ राम शर्मा, उपप्रधान कश्मीरी लाल, बीडीसी सदस्य माखन चौधरी, देव राज, गुरमेल सैनी और केवल सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधि व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

आढ़तिए खरीद प्रणाली का अलग हिस्सा, पंजाब सरकार की समग्र भलाई के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी जिम्मेदारी, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य बद्दी,सचिन बैंसल: सेंट बीर्स...