.
Unaपरिचय-26 : Discover Thyself’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मकता

परिचय-26 : Discover Thyself’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मकता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘परिचय-26 : Discover Thyself’ के तहत MBA एवं MCA विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व, उद्यमिता, सकारात्मक सोच और टीम भावना को विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स, IIIT ऊना की डॉ. तनु वढेरा ने मुख्य वक्ता के रूप में “Cultivating Enterprising Acumen: From Campus to Startup” विषय पर व्याख्यान दिया। MBA एवं MCA विभाग की समन्वयक डॉ. प्रोमिला देवी ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया।

अपने संबोधन में डॉ. तनु वढेरा ने विद्यार्थियों को नए विचारों, नवाचार और उद्यमिता के अवसरों को पहचानने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘Student Mode’ से ‘Founder Mode’ में आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एक उद्यमशील सोच के छह प्रमुख गुण—Curiosity, Resilience, Ownership, Opportunity Lens, Calculated Risk और Collaboration—के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शैक्षणिक सत्र के साथ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी खूब रंग जमाया।

एमसीए विद्यार्थियों ने बॉलीवुड नृत्य, जबकि एमबीए विद्यार्थियों ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद एमबीए की छात्रा मुस्कान ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। एमसीए विद्यार्थियों ने भी पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने डॉ. तनु वढेरा को सम्मानित किया। दूसरे सत्र में प्रो. रश पाल ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व से अवगत कराया। इसके बाद प्रो. अशोक ने विभिन्न मनोरंजक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियां करवाईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा, उप-प्राचार्य प्रो. पुनीत प्रेम, एमबीए एवं एमसीए विभाग की समन्वयक डॉ. प्रोमिला देवी सहित प्रो. उपासना, प्रो. शामली, प्रो. लव, प्रो. मानव, प्रो. रजनी, प्रो. रश पाल, प्रो. अशोक, प्रो. आरुषि, डॉ. तनु और प्रो. निशा उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, ज्ञानवर्धक सत्रों और विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस कमिश्नर ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के दिये निर्देश

पंचकूलाः अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी, तकनीकी रूप...

राष्ट्रपति के एम्स बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के चलते राज्यपाल ने एनएच-205 के फोरलेन कार्य का किया निरीक्षण

शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान...

Harpal Singh Cheema ने AIIMS Mohali में जूनियर रेजिडेंट के 110 नए पदों को मंजूरी

चंडीगढ़: राज्य में चिकित्सा शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा...

Punjab News: Central Jail में कैदियों के दो ग्रुप आपस में भिड़े, मची अफरा-तफरी

गुरदासपुरः केंद्रीय जेल गुरदासपुर (Gurdaspur Central Jail) में वीरवार...

Haryana News: पुलिस कमिश्नर ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के दिये निर्देश

पंचकूलाः अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी, तकनीकी रूप से सक्षम तथा जनसहभागिता आधारित बनाने के उद्देश्य से पुलिस...

Punjab News: 2 दिन से लापता युवक की लाश नहर से बरामद, परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका

पठानकोटः जिले से एक दो दिन पहले गुम हुए व्यक्ति की लाश मिली नहर से बरामद होने का मामला...

राष्ट्रपति के एम्स बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के चलते राज्यपाल ने एनएच-205 के फोरलेन कार्य का किया निरीक्षण

शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता...

Harpal Singh Cheema ने AIIMS Mohali में जूनियर रेजिडेंट के 110 नए पदों को मंजूरी

चंडीगढ़: राज्य में चिकित्सा शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा देते हुए वित्त मंत्री...