.
Haryana Govtहरियाणा में ‘पराली संरक्षण बल’ करेगा पराली जलाने की रोकथाम

हरियाणा में ‘पराली संरक्षण बल’ करेगा पराली जलाने की रोकथाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने धान की पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर ‘पराली संरक्षण बल’ गठित करने का निर्णय लिया है। यह बल पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी और रोकथाम के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा, देर शाम और रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी तथा खेतों में आग की घटनाओं की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज यहां पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने तथा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के अनुपालन के संबंध में राज्य कार्य योजना की समीक्षा की। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा राज्य में पराली प्रबंधन और निगरानी के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार ने बताया कि देर शाम गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि कुछ किसानों द्वारा उपग्रहों की निगरानी से बचने के लिए अंधेरा होने के बाद पराली जलाने का प्रयास किया जाता है। ऐसे मामलों की प्रभावी रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर निगरानी और गश्त को और मजबूत किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने ड्रोन आधारित निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए हैं। सीएक्यूएम के निर्देशों के अनुरूप राज्य में ‘दृश्य’ के सहयोग से पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए जा रहे हैं। उपायुक्तों को पहले से उन गांवों और स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

विधवा और निराश्रित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत कर रही पंजाब सरकार

चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ....

हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 घायल, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बीती देर रात एक...

मंडी मध्यस्थता योजना से सेब की खरीद में सुनिश्चित हुई पारदर्शिता: CM Sukhu

शिमला: राज्य सरकार द्वारा मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के...

Punjab News: नहर में डूबने से मौत 12वीं के छात्र की मौत, परिजनों ने दूसरे स्टूडेंट पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

पटियाला: जिले में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा का भाखड़ा नहर में छलांग लगाने के बाद मौत का मामला...

Jalandhar News: जमीन के कब्जे को लेकर विवादों में घिरे ACP राजेश ठाकुर, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: धोबी मोहल्ला में जगह को लेकर विवाद हो गया। दो दिन पहले भगवान वाल्मीकि चौक पर इसी...

विधवा और निराश्रित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत कर रही पंजाब सरकार

चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के...

हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 घायल, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां गांव रिहौड़ के पास...