.
Haryana GovtCM Nayab Saini ने धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के साथ किया मंथन

CM Nayab Saini ने धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के साथ किया मंथन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में वीरवार को गीता ज्ञान संस्थानम, कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर कुरुक्षेत्र की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महोत्सव के आयोजन को लेकर अपने सुझाव एवं विचार मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने सभी संस्थाओं से मिलकर महोत्सव को भव्य, गरिमापूर्ण और जनभागीदारी से युक्त बनाने का आह्वान किया।

गीता जीवन के संघर्षों में प्रकाश देने वाला ग्रंथ : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला संदेश है। महात्मा गांधी के गीता संबंधी विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी गीता को जीवन की कठिन परिस्थितियों और संघर्षों में मार्गदर्शन एवं सांत्वना देने वाला ग्रंथ मानते थे। इसी प्रकार लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गीता के कर्मयोग पर विशेष बल देते हुए कर्तव्य के प्रति निष्ठा और कर्म करते रहने का संदेश दिया।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से गीता के इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास होना चाहिए। महोत्सव की प्रत्येक गतिविधि में गीता का संदेश केंद्र में रहे और यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति कुरुक्षेत्र की संस्कृति तथा गीता के संदेश को अपने साथ लेकर लौटे।

स्वच्छ कुरुक्षेत्र, पवित्र कुरुक्षेत्र’ बने सामूहिक संकल्प

कुरुक्षेत्र का वातावरण गीता की भूमि की गरिमा के अनुरूप स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रहे, इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने ‘स्वच्छ कुरुक्षेत्र, पवित्र कुरुक्षेत्र’ को सामूहिक संकल्प बनाने का आह्वान किया। मंदिरों, आश्रमों, धर्मशालाओं, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग का आग्रह किया।

महाभारतकालीन थीम पर विकसित होंगे कुरुक्षेत्र के चौक

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सभी प्रमुख चौकों को महाभारत कालीन थीम पर विकसित किया जाएगा। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि पूरी कुरुक्षेत्र नगरी गीता और भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के भाव को प्रतिबिंबित करे।

उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति और संस्था से आग्रह किया कि ‘18 मिनट गीता के नाम’ पहल से जुड़ें। उन्होंने कहा कि गीता के प्रति जागृति का संदेश तभी सार्थक होगा, जब गीता के सूत्र हमारे व्यवहार में भी दिखाई दें। उन्होंने कहा कि गीता के गौरव को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है और गीता के सूत्रों को अपने जीवन में अपनाने की पहल को महोत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पुल पर कार से शराब की 800 बोतलें बरामद, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अपराधियों और अवैध व्यापारियों के खिलाफ एक अभियान...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 28 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

पठानकोटः सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के छोटेपुर गांव के रहने...

बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: पुल पर कार से शराब की 800 बोतलें बरामद, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अपराधियों और अवैध व्यापारियों के खिलाफ एक अभियान में, टिब्बर पुलिस स्टेशन ने एक बड़ी सफलता हासिल की...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 28 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

पठानकोटः सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के छोटेपुर गांव के रहने वाले 28 साल के पंकज को परिवार वाले पिछले 3...

3 बड़े स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चला सर्च अभियान, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर के 3 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन...

Punjab News: इस मामले में पेट्रोल पंपों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई , CP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में अब बिना नंबर प्लेट और उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट के चलने वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल...