.
Haryana Govtसेवा सेतु कैंपों के माध्यम से घर-घर पहुंचेगी सरकारी सेवाएं

सेवा सेतु कैंपों के माध्यम से घर-घर पहुंचेगी सरकारी सेवाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं को आमजन के घर-द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के 23 जिलों में सितंबर और अक्टूबर 2026 के दौरान व्यापक स्तर पर सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार इन कैंपों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को भी अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का विशेष प्रयास किया जाएगा।

23 जिलों में निर्धारित किया गया विस्तृत कार्यक्रम

सेवा सेतु कैलेंडर के अनुसार प्रदेश के 23 जिलों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। इनमें अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हांसी, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं।

गुरुग्राम जिले में नगर निगम मानेसर, नगर परिषद सोहना, गुरुग्राम एवं सोहना ब्लॉक, पटौदी-जटौली मंडी, फर्रुखनगर तथा नगर निगम गुरुग्राम सहित विभिन्न क्षेत्रों को सेवा सेतु कैंप कैलेंडर में शामिल किया गया है। नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में 6, 7 और 8 अक्टूबर 2026 को सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित सेवा सेतु कैंप की तिथि एवं स्थान की जानकारी प्राप्त कर कैंप में पहुंचें तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित उपलब्ध सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : LPG गैस से भरा टैंकर लीक, मची अफरा तफरी , देखें वीडियो

मोगा: मोगा से गुजरते बरनाला अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर,...

Punjab News: 20 किलो हेरोइन समेत चार लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब...

पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने कैप्टन पी.एस. शेरगिल के निधन पर जताया दुख

चंडीगढ़: पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने अपने संस्थापक सदस्यों...

क्लास-I व II पेंशनरों को अतिरिक्त 15 प्रतिशत पेंशन एरियर मिलेगा

शिमला: प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि 1...

पटियाला में खेल अकादमी में खिलाड़ियों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

Punjab News : LPG गैस से भरा टैंकर लीक, मची अफरा तफरी , देखें वीडियो

मोगा: मोगा से गुजरते बरनाला अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर, गांव दोसांझ के पास बुधवार शाम को उस समय एकाएक...

Punjab News: 20 किलो हेरोइन समेत चार लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए चल रहे अभियान...

पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने कैप्टन पी.एस. शेरगिल के निधन पर जताया दुख

चंडीगढ़: पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने अपने संस्थापक सदस्यों में से एक, कैप्टन पी.एस. शेरगिल, आई.ए.एस. (सेवानिवृत्त) के निधन...

क्लास-I व II पेंशनरों को अतिरिक्त 15 प्रतिशत पेंशन एरियर मिलेगा

शिमला: प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि 1 जनवरी, 2016 से 31 जनवरी, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए...