.
Haryana Govtबच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य : CM...

बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य : CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बच्चों की कल्पना में जो विकसित भारत आकार लेता है, वही आने वाले समय में वास्तविक भारत के रूप में हमारे सामने आएगा। बच्चों की प्रतिभा को उचित मंच और प्रोत्साहन देकर उनमें रचनात्मकता, संस्कार, सेवा भावना तथा राष्ट्र निर्माण का भाव विकसित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री वीरवार को कुरुक्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीपला में आयोजित सेवा संकल्प अभियान एवं निपुण चित्रकला प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ‘माधव सभागार’ एवं परम पूजनीय गुरु जी के भित्ति चित्र का अनावरण किया तथा चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से बच्चों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया है। अभियान के अंतर्गत 17 से 21 सितंबर तक कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

25 वर्षों की सेवा से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान

नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल उपलब्धियों को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों से प्रेरणा लेते हुए हमें विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए।

बच्चे अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाएं

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रदर्शनी में दिखाई दे रही उनकी कला केवल कागज तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। सेवा का रंग उनके व्यवहार में, संस्कार का रंग उनके व्यक्तित्व में, मेहनत का रंग उनकी पढ़ाई में और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का रंग उनके जीवन में दिखाई देना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पुल पर कार से शराब की 800 बोतलें बरामद, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अपराधियों और अवैध व्यापारियों के खिलाफ एक अभियान...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 28 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

पठानकोटः सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के छोटेपुर गांव के रहने...

CM Nayab Saini ने धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के साथ किया मंथन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Punjab News: पुल पर कार से शराब की 800 बोतलें बरामद, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अपराधियों और अवैध व्यापारियों के खिलाफ एक अभियान में, टिब्बर पुलिस स्टेशन ने एक बड़ी सफलता हासिल की...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 28 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

पठानकोटः सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के छोटेपुर गांव के रहने वाले 28 साल के पंकज को परिवार वाले पिछले 3...

3 बड़े स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चला सर्च अभियान, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर के 3 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन...

CM Nayab Saini ने धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के साथ किया मंथन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में वीरवार को गीता ज्ञान संस्थानम, कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता...