.
Panchkulaहाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 घायल, 3 की हालत गंभीर, देखें...

हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 घायल, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां गांव रिहौड़ के पास मुर्गी की खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। इस घटना में 8 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में ट्रॉली के ऊपर बैठे मजदूर नंदलाल, विनोद कुमार, धर्मेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, मांगू राम, गजेंद्र, लाल बहादुर, धर्मवीर को हल्की चोटें लगी हैं, जिनका नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला में उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली मौली स्थित एक पोल्ट्री फार्म से खाद लेकर पंजाब के हरिपुर हिंदुआ गांव जा रही थी। इस दौरान टांगरी नदी का पुल पार करने के बाद यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर हाईवे से हटाने का काम भी किया गया, ताकि अन्य वाहनों को कोई परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर पिछले कुछ समय से हादसों का खतरा बना हुआ है। दो दिन पहले भी इसी इलाके में एक बस पलट गई थी, जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे। बस हटाने के दौरान दो कारों की भी जोरदार टक्कर हुई थी। जिसमें एक कार के एयरबैग खुल गए थे। हालांकि, उस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रिहौड़ से मौली चौकी तक नेशनल हाईवे के डिवाइडर के बीच पर्याप्त लाइटें नहीं लगी हैं। रात के समय अंधेरा रहने के कारण वाहन ड्राइवरों को सड़क और डिवाइडर का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि डिवाइडर के बीच पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं, ताकि रात के समय हादसों को रोका जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने...

रातभर सड़कों पर पुलिस का पहरा, नाकों पर राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी से कड़ी निगरानी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को...

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सब- डिविजनल लेवल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते...

रातभर सड़कों पर पुलिस का पहरा, नाकों पर राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी से कड़ी निगरानी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर विभिन्न स्थानों...

Jalandhar News: भारी संख्या में माथा टेकने श्री सिद्ध बाबा सोढल पहुंचे श्रद्धालु, अनंत चौदस पर लगता है मेला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां पर अनंत चौदस पर...

Punjab News: नहर में डूबने से मौत 12वीं के छात्र की मौत, परिजनों ने दूसरे स्टूडेंट पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

पटियाला: जिले में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा का भाखड़ा नहर में छलांग लगाने के बाद मौत का मामला...