.
Haryanaमजदूरों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौत; करीब 25...

मजदूरों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौत; करीब 25 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में मलेका गांव के पास वीरवार को एक भीषण सड़क हादसे में मजदूरों से भरी ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 25 मजदूर घायल बताए जा रहे है। घायलों में कई की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार ट्रॉली में सवार मजदूर राजस्थान के मलवणी गांव में नरमा (कपास) की चुगाई के लिए जा रहे थे। सभी मजदूर दिहाड़ी पर काम करने वाले बताए जा रहे हैं। ट्रॉली में महिलाएं भी सवार थी। हादसे में ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मलेका रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मृतकों तथा घायलों की पहचान की जा रही है। हादसे की विस्तृत जानकारी और ट्रक चालक के संबंध में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्राः लाहौरी गेट से हॉल गेट तक निकाला मार्च, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी की नशामुक्त पंजाब यात्रा (अभियान)...

9 साल छोटी दुल्हन से शादी करेगा गैंगस्टर ढिल्ला, झज्जर में आज फेरे, देखें वीडियो

झज्जरः हरियाणा के झज्जर में आज गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला...

Punjab News: GMADA ऑफिस के बाहर AAP का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

मोहालीः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मुख्यालय पर...

दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दीपके, क्या अब फिर से CJP संस्थापक करेंगे आंदोलन?

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके...

Punjab News: आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर युवती को बालों से पकड़ खींचा, मारे थप्पड़, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में धार्मिक समागम में आए युवक-युवतियों के...

Punjab News: भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्राः लाहौरी गेट से हॉल गेट तक निकाला मार्च, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी की नशामुक्त पंजाब यात्रा (अभियान) अमृतसर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गई है। लाहौरी गेट...

9 साल छोटी दुल्हन से शादी करेगा गैंगस्टर ढिल्ला, झज्जर में आज फेरे, देखें वीडियो

झज्जरः हरियाणा के झज्जर में आज गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला (45) की कंबोडिया की युवती से शादी होगी। वीरवार सुबह...

Punjab News: GMADA ऑफिस के बाहर AAP का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

मोहालीः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मुख्यालय पर 42 घंटे से चल रही ईडी की रेड को लेकर...

दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दीपके, क्या अब फिर से CJP संस्थापक करेंगे आंदोलन?

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि...