चंडीगढ़ः भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया। दरअसल, भाजपा ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने कई बड़े नेताओं को अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। दरअसल, इस फेरबदल में वह 5 राज्य भी शामिल हैं, जहां आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, राम माधव को उत्तराखंड तो सतीश पूनिया को पंजाब की कमान दी गई है।
तीनों नेताओं को यूपी, उतराखंड और पंजाब में प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा 33 अन्य राज्यों के लिए भी भाजपा प्रभारी और सह प्रभारी के नाम की घोषणा की गई है। वहीं सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मिली है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। महाराष्ट्र की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है।