चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के हल के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां शिक्षा क्षेत्र की 10 यूनियनों के प्रतिनिधियों और बिजली विभाग के थर्मल प्लांट कर्मचारी संघ के साथ लगातार मीटिंगें कीं।
इन मीटिंगों के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों और मांगों पर विचार-विमर्श करते हुए उनकी सभी जायज मांगों को सहानुभूति के साथ और जल्द हल करने का भरोसा दिया। शिक्षा विभाग की यूनियनों द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगें नई भर्तियों, तबादलों और वेतन ढांचे के संशोधन से संबंधित थीं।
भर्तियों के बैकलॉग के मुद्दे पर बात करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को सामाजिक सुरक्षा, खेल, रक्षा सेवाएं कल्याण और परसोनल विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ संयुक्त मीटिंग करके लंबित पड़े मामलों का जल्द हल निकालने के निर्देश दिए।