.
Himachal Govtनर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को हफ्ते में दो बार...

नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को हफ्ते में दो बार मिलेगा पौष्टिक आहार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: बच्चों की पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिड-डे-मील के साथ सप्ताह में दो बार अतिरिक्त पौष्टिक आहार (टॉप-अप) उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों के पोषण को बेहतर बनाना है ताकि उनका संतुलित विकास सुनिश्चित हो।

इस पहल के तहत विद्यार्थियों को सप्ताह में दो बार बुधवार और शुक्रवार को, उनकी अथवा उनके अभिभावकों की पसंद के अनुसार उबला हुआ अंडा या ताजा फल, जिसमें केला अथवा सेब उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे पहले विद्यार्थियों को ये पौष्टिक वस्तुएं सप्ताह में एक बार प्रदान की जाती थीं। विद्यालय स्तर पर मिड-डे-मील प्रभारी शिक्षक, कुक-कम-हेल्पर्स की सहायता से यह सुनिश्चित करेंगे कि विद्यार्थियों को निर्धारित पौष्टिक आहार समय पर उपलब्ध हो।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र कल्याण में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दो बार दिया जाने वाला यह पौष्टिक टॉप-अप नियमित मिड-डे-मील का पूरक होगा तथा विद्यार्थियों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगा। इससे बच्चों के स्वस्थ शारीरिक विकास और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: गणपति महाराज की दानपेटी से हुई चोरी, इलाकावासियों ने युवक को पकड़ा, देखें वीडियो

लुधियाना: देशभर में गणेश चतुर्थी बड़े हर्षोल्लास से मनाई...

हर बच्चे को प्यार, सुरक्षा, शिक्षा और सपने पूरे करने का अवसर मिलना उसका अधिकार – Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की बाल-केंद्रित और संवेदनशील सोच का...

राज्यपाल ने सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए सर्वेश शर्मा को किया सम्मानित

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हमीरपुर के राजकीय बहुतकनीकी...

भगवंत मान सरकार जल्द शुरू करेगी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया – Harpal Cheema

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के हल के लिए गठित...

BJP में बड़ा फेरबदल, 36 राज्यों में बदले प्रभारी, Smriti Irani को मिली अहम जिम्मेदारी

चंडीगढ़ः भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया। दरअसल,...

Punjab News: गणपति महाराज की दानपेटी से हुई चोरी, इलाकावासियों ने युवक को पकड़ा, देखें वीडियो

लुधियाना: देशभर में गणेश चतुर्थी बड़े हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। भारत के सभी राज्यों के अलग-अलग शहरों...

हर बच्चे को प्यार, सुरक्षा, शिक्षा और सपने पूरे करने का अवसर मिलना उसका अधिकार – Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की बाल-केंद्रित और संवेदनशील सोच का एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जहां सड़कों पर...

राज्यपाल ने सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए सर्वेश शर्मा को किया सम्मानित

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हमीरपुर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के छात्र सर्वेश शर्मा को भारतीय सेना के लिए...

भगवंत मान सरकार जल्द शुरू करेगी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया – Harpal Cheema

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के हल के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा...