.
Haryana GovtCM Saini ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद राव तुलाराम...

CM Saini ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद राव तुलाराम को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं अमर शहीद राव तुलाराम को उनके शहीदी दिवस पर नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राव तुलाराम जी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष में अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति का परिचय दिया। उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राव तुलाराम का हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष में अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरता एवं नेतृत्व का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम ने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने के बजाय स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का मार्ग चुना।

उनका त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को राव तुलाराम जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उनके आदर्श हमें देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

HSRDC में गार्गी कक्कड़ स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम...

राज्यपाल ने पालमपुर में श्री साई विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह को किया संबोधित

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य...

Punjab News: नेता के करीबी के घर ED की Raid, IAS अफसर की भी खंगाली कोठी, देखें वीडियो

लुधियानाः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) में चल...

धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील : Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

अमर शहीद राव तुलाराम के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : Rao Inderjit Singh

चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि...

HSRDC में गार्गी कक्कड़ स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम (HSRDC) में गार्गी कक्कड़ को भी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया...

राज्यपाल ने पालमपुर में श्री साई विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह को किया संबोधित

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में निरन्तर बदल रही स्थितियों को ध्यान में रखते हुए...

Punjab News: नेता के करीबी के घर ED की Raid, IAS अफसर की भी खंगाली कोठी, देखें वीडियो

लुधियानाः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) में चल रही रेड के बाद ईडी की टीम ने साहनेवाल हलके...

धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील : Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में 249 मंडियां हैं।...