.
Nationalनाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिसकर्मी बनकर आए थे तीन आरोपी, मुठभेड़ में...

नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिसकर्मी बनकर आए थे तीन आरोपी, मुठभेड़ में एक काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

युवती अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में आई थी माथा टेकने 

नई दिल्लीः कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे तीन युवकों पर 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। वारदात के बाद पुलिस ने एक आरोपी आसिफ को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 8:45 बजे किशोरी के साथ कथित यौन उत्पीड़न की सूचना पीसीआर पर मिली। जिसके बाद अमर कॉलोनी थाने के एसएचओ पुलिसकर्मियों के साथ आस्था कुंज पार्क पहुंचे। वहां किशोरी अपने पुरुष मित्र के साथ मिली। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने मित्र के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आई थी। जिसके बाद दोनों पार्क के गेट नंबर-7 से अंदर गए। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक पुलिसकर्मी बनकर उनके पास पहुंचे और किशोरी को उसके मित्र से अलग कर एक सुनसान जगह पर ले गए।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों में शामिल आसिफ ने किशोरी को हथियार और चाकू दिखाकर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद अन्य दो युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद तीनों ने किशोरी और उसके मित्र को धमकाया। किशोरी का एम्स अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस की क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने बताया कि मामले में अमर कॉलोनी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2), 61(2), 115(2) और 351(3) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और 17 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गईं।

जांच के दौरान दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को इंस्पेक्टर राजेंद्र डागर के नेतृत्व में सूचना मिली कि आरोपी आसिफ अमर कॉलोनी में डीएम ऑफिस रोड के पास मौजूद है। पुलिस ने वहां जाल बिछाया। आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाईं। आत्म-समर्पण करने के लिए कहने के बावजूद वह गोलीबारी करता रहा। इस दौरान एक गोली हेड कांस्टेबल राजेश की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में दो गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली आसिफ के दाएं पैर में लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। घटनास्थल पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम को बुलाया गया। मामले की आगे जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: नगर निगम में पूर्व कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई...

नशे में धुत लड़की का Bar में बवालः 10,000 बिल देखकर भड़की, महिला कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के...

Jalandhar News: घरों में पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध...

Jalandhar News: नगर निगम में पूर्व कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है...

पुलिस की 2 होटलों में रेडः आपत्तिजनक हालत में मिली 22 युवतियां और 19 युवक, देखें वीडियो

हिसारः न्यू मॉडल टाउन रोड पर 2 होटलों में सोमवार देर रात पुलिस ने अचानक रेड की। पुलिस ने...

डायल-112 की PRV गाड़ी से डीजल चोरी मामले में 2 पुलिस कर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो

बरेली: डायल-112 की PRV गाड़ी का डीजल चोरी को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें पुलिस कर्मियों...

नशे में धुत लड़की का Bar में बवालः 10,000 बिल देखकर भड़की, महिला कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब में बिल चुकाने को लेकर लड़की ने जमकर...