.
Punjab Govt‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों...

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 559 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के सहयोग से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

244वें दिन पुलिस टीमों ने 333 व्यक्तियों को काबू किया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 72,644 हो गई है।इसके अलावा 154 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गुप्त रूप से दे सकते हैं। इसके अलावा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी पुलिस को सूचना दी जा सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

नंगल को बेहतरीन आधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनाना मेरी मुख्य प्राथमिकता: हरजोत बैंस

चंडीगढ़/नंगल: नंगल शहर के निवासियों की पुरानी मांग को...

डी.सी. कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी : एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल

चंडीगढ़ः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या के प्रयास संबंधी तथ्यों को स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में गाड़ियों के  नंबर प्लेट पर  DCP Akarshi Jain की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए...

राजस्व के नुकसान को जड़ से रोकने के लिए औद्योगिक मार्गों पर रहेगी पैनी नजर: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: कर चोरों पर शिकंजा कसते हुए पंजाब के आबकारी एवं कर विभाग ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई...