.
Punjab Govtअमृतसर में 23 सितंबर को होगी N.R.I मिलनी : Dr. Ravjot Singh

अमृतसर में 23 सितंबर को होगी N.R.I मिलनी : Dr. Ravjot Singh

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: प्रवासी पंजाबियों को पेश आ रही समस्याओं और शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयास जारी रखते हुए, मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 23 सितंबर, 2026 को अमृतसर में ‘एन.आर.आई. मिलनी’ का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पंजाब के एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि यह एन.आर.आई. मिलनी प्रवासी पंजाबियों को राज्य सरकार के वरिष्ठ सिविल एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे तौर पर रखने का अवसर प्रदान करेगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह एन.आर.आई. मिलनी बुधवार, 23 सितंबर को सुबह 11:00 बजे होटल ली मेरिडियन, राजासांसी हवाई अड्डे के निकट, अमृतसर में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी भाग ले सकेंगे तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपने मुद्दे प्रस्तुत कर सकेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

नंगल को बेहतरीन आधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनाना मेरी मुख्य प्राथमिकता: हरजोत बैंस

चंडीगढ़/नंगल: नंगल शहर के निवासियों की पुरानी मांग को...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: जिले में गाड़ियों के नंबर प्लेट को लेकर डीसीपी कमिश्नर आकर्षि जैन की ओर से सख्त आदेश जारी...

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...

राजस्व के नुकसान को जड़ से रोकने के लिए औद्योगिक मार्गों पर रहेगी पैनी नजर: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: कर चोरों पर शिकंजा कसते हुए पंजाब के आबकारी एवं कर विभाग ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई...