.
Punjab Govtत्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर...

त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजर, पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार भलाई विभाग ने ‘फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन’ (एफडीए) के माध्यम से उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित, पौष्टिक और साफ-सुथरे खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में खाद्य सुरक्षा नियमों को लागू करने संबंधी अभियान तेज कर दिया है।

लोगों के स्वास्थ्य के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा राज्य की मुख्य प्राथमिकता है, खासकर त्योहारों के समय के दौरान जब मिठाइयों, डेयरी उत्पादों और बेकरी की वस्तुओं की मांग काफी बढ़ जाती है।

जमीनी स्तर पर की जा रही कार्रवाई बारे जानकारी देते हुए, एफ.डी.ए. (एफडीए) पंजाब की कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए पूरे राज्य में विशेष अभियानों की एक श्रृंखला शुरू की गई है।

इस सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए, कमिश्नर ने बताया कि एफ.डी.ए. की टीमों ने 19 और 20 सितंबर को मिठाई और बेकरी उत्पादन इकाइयों में सफाई और स्वच्छता मानकों के पालन की जांच करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि पंजाब भर में की गई 250 जांचों में से नियमों का पालन न करने वालों को 101 सुधार नोटिस जारी किए गए, जबकि नियमों के उल्लंघन के लिए मौके पर ही 20 चालान काटे गए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

नंगल को बेहतरीन आधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनाना मेरी मुख्य प्राथमिकता: हरजोत बैंस

चंडीगढ़/नंगल: नंगल शहर के निवासियों की पुरानी मांग को...

CM Sukhu ने ड्रग तस्करी के खिलाफ Shimla Police की कार्रवाई की सराहना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के समाधान के लिए गठित...

Haryana News: दिनदहाड़े डकैती मामले में 3 दोषियों को सात-सात साल की कैद, एक बरी-देखें वीडियो

पंचकूलाः मनसा देवी काॅम्प्लेक्स (एमडीसी) सेक्टर-4 में करीब पांच...

राजस्व के नुकसान को जड़ से रोकने के लिए औद्योगिक मार्गों पर रहेगी पैनी नजर: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: कर चोरों पर शिकंजा कसते हुए पंजाब के आबकारी एवं कर विभाग ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई...

नंगल को बेहतरीन आधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनाना मेरी मुख्य प्राथमिकता: हरजोत बैंस

चंडीगढ़/नंगल: नंगल शहर के निवासियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह...

CM Sukhu ने ड्रग तस्करी के खिलाफ Shimla Police की कार्रवाई की सराहना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ड्रग तस्करी के खिलाफ प्रभावी और ठोस कार्रवाई करने तथा...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के तौर पर वित्त मंत्री हरपाल...