Himachal Govt
Internationalहमास से जुड़े फंडिंग मामले को लेकर घिरे Israel के पीएम Benjamin...

हमास से जुड़े फंडिंग मामले को लेकर घिरे Israel के पीएम Benjamin Netanyahu, विपक्ष ने उठाए सवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर कतर और हमास से जुड़े हुए फंडिंग मामले को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमले से पहले ही इजरायली खुफिया एजेंसियों ने नेतन्याहू को कतर से लेकर हमास के सैन्य संगठन तक पहुंच रहे पैसों को लेकर कई बार चेतावनी भी दी थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया आकलन में यह रकम हमास के सैन्य संगठन के कुल बजट के करीबन आधी बताई गई थी। यह रिपोर्ट सामने आने के बाद अब विपक्षी नेताओं ने नेतन्याहू पर निशाना भी साधा है। उनका यह कहना है कि यदि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से ऐसी जानकारी दी गई थी तो इस मामले की गंभीरता के साथ जांच होनी चाहिए।

इजरायल की खुफिया एजेंसियां पहले दे चुकी है वॉर्निंग

इजरायल की एक रिपोर्ट में यह दावा किया है कि नेतन्याहू को कतर से हमास के सैन्य संगठन तक पहुंच रहे पैसों की भी कई बार जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की खुफिया एजेंसियों ने आकलन किया था कि यह पैसा हमास के संगठन के बजट का एक बड़ा हिस्सा था।

रिपोर्ट में मिस्न की ओर से दी गई चेतावनी का भी जिक्र किया गया है। दावा यह किया जा रहा है कि मिस्न ने नेतन्याहू को यह बताया था कि कतर से आने वाली रकम हमास के सैन्य संगठन तक पहुंच रही है। इसके अलावा इजरायल की खुफिया एजेंसियों को अलग और गुप्त रास्ते की भी जानकारी मिली थी। इसी के जरिए कतर से जुड़ी सीधे हमास की सशस्त्र इकाइयों तक पहुंचाई जा रही है।

कतर ने खारिज किए दावे

वहीं कतर ने भी रिपोर्ट में किए गए सभी दावों को खारिज कर दिया है। कतर के अंतरराष्ट्रीय मीडिया ऑफिस ने कहा है कि उसने कभी हमास को पैसा ही नहीं दिया है। उसके अनुसार, कतर की मदद इजरायल और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ तय व्यवस्था के अंतर्गत फिलिस्तीनी नागरिकों तक पहुंचाई गई।

रिपोर्ट के सामने आने के बाद नेतन्याहू की सरकार पर विपक्ष का दबाव बढ़ गया है। हमले से पहले इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था और खूफिया सुचनाओं को लेकर पहले भी कई सवाल उठ चुके हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर पंज सिंह साहिबानों की बैठक, चार मुद्दों पर चर्चा, देखें वीडियो

सिख संस्थाओं में गलत व्यवहार या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं...

इस दिन रखा जाएगा परिवर्तनी एकादशी का व्रत, जानें पौराणिक कथा और पूजा का शुभ मुहूर्त

धर्म : हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। महीने में दो बार आने...

Punjab News: ASI हरजीत सिंह हत्याकांडः दीपक की एनकाउंटर में मौत के बाद परिवार का बयान आया सामने, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर कार्रवाई करते...

Jalandhar News: हॉकी जूनियर एशिया कप में स्वर्ण जीतकर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम...

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर पंज सिंह साहिबानों की बैठक, चार मुद्दों पर चर्चा, देखें वीडियो

सिख संस्थाओं में गलत व्यवहार या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज अमृतसरः श्री अकाल तख्त...