Himachal Govt
Internationalअगले हफ्ते US दौरे पर चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping, स्वागत के...

अगले हफ्ते US दौरे पर चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping, स्वागत के लिए खुद पहुंचेंगे Trump

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते अमेरिका की राजकीय यात्रा पर आएंगे और इस दौरान व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण वार्ता और कुछ अनौपचारिक बैठकें होंगी। पिछले एक दशक में यह पहला मौका है जब चीन के राष्ट्रपति अमेरिका के दौरे पर आने वाले है।

अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जब राष्ट्रपति शी का विमान वाशिंगटन के पास ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उतरेगा तो ट्रंप उनकी इस राजकीय यात्रा के स्वागत के लिए वहां मौजूद रहेंगे। आमतौर पर ट्रंप विदेशी नेताओं से अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में ही मिलते हैं।

राष्ट्रपति शी की यह अमेरिका यात्रा करीब एक दशक से भी अधिक समय बाद हो रही है। इस यात्रा का मुख्य कार्यक्रम वीरवार को होगा, जब ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस के स्टेट फ्लोर पर आयोजित एक स्वागत समारोह में शी और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत करेंगे। ट्रंप और शी रोज गार्डन में सैनिकों के निरीक्षण में भी शामिल होंगे, जिसके बाद दोनों नेता बंद कमरे में वार्ता करेंगे।

ट्रंप और मेलानिया ट्रंप को ‘ईस्ट रूम’ में चीनी प्रतिनिधिमंडल के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे और इस दौरान शी एवं उनकी पत्नी सम्मानित अतिथि होंगे। ट्रंप ने इस रात्रिभोज को बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया। दोनों नेता इस दौरान संबोधन भी करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि हजारों लोग उस रात्रिभोज में शामिल होना चाहेंगे।’ उन्होंने इस बात पर निराशा जताई कि व्हाइट हाउस में बनाए जा रहे 1,000 लोगों की क्षमता वाले नए ‘बॉलरूम’ का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है इसलिए वह इस आयोजन के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

ट्रंप ने कहा कि मैंने अपने कई अच्छे दोस्तों से कहा है कि आप इसमें शामिल नहीं हो सकते। व्हाइट हाउस ने राजकीय रात्रिभोज में शामिल होने वाले कुछ मेहमानों के नाम साझा किए हैं। व्हाइट हाउस ने बताया कि राजकीय रात्रिभोज में शामिल होने वाले अधिकारियों में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, ‘टेस्ला’ और ‘स्पेसएक्स’ के एलन मस्क, ‘गूगल’ के सुंदर पिचाई और ‘डेल टेक्नोलॉजीज’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल डेल शामिल हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

तिरुपति लड्डू विवादः ED ने सुकृति फूड्स प्रमोटर को किया गिरफ्तार, घी पाम ऑयल-एसीटिक एसिड एस्टर से बना था

तिरुपतिः प्रवर्तन निदेशालय ने तिरुपति लड्डू प्रसाद बनाने में...

Jalandhar News: घर में महिला को बंधक बना 5 लाख नगदी और 22 तोले सोना लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राउवाली में देर...

Furniture Company में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

नोएडाः थाना फेस-1 क्षेत्र स्थित सेक्टर-10 में शुक्रवार रात...

पुलिस और महिला आयोग की 18 Spa Centers में Raid, 30 महिलाओं सहित 50 काबू, देखें वीडियो

गुरुग्रामः पुलिस ने देर रात गुरुग्राम में स्पा सेंटर...

Opreation Sohan Underway: जैश के 6 आंतकी अभी भी जंगल में छिपे, गोलीबारी जारी

उधमपुरः जिले के मजालता के ब्रतल क्षेत्र में जैश-ए-मोहम्मद...

तिरुपति लड्डू विवादः ED ने सुकृति फूड्स प्रमोटर को किया गिरफ्तार, घी पाम ऑयल-एसीटिक एसिड एस्टर से बना था

तिरुपतिः प्रवर्तन निदेशालय ने तिरुपति लड्डू प्रसाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में मलावट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...

Jalandhar News: घर में महिला को बंधक बना 5 लाख नगदी और 22 तोले सोना लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राउवाली में देर रात लुटेरों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल,...

Furniture Company में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

नोएडाः थाना फेस-1 क्षेत्र स्थित सेक्टर-10 में शुक्रवार रात राज एक्सप्रेस फर्नीचर कंपनी में अचानक आग लगने से हड़कंप...

पुलिस और महिला आयोग की 18 Spa Centers में Raid, 30 महिलाओं सहित 50 काबू, देखें वीडियो

गुरुग्रामः पुलिस ने देर रात गुरुग्राम में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार रैकेट के खिलाफ़...