ऊना,सुशील पंडित: ऊना महाविद्यालय के छात्र अनमोल शर्मा ने 16 से 18 सितंबर को राजीव गांधी चौड़ा मैदान शिमला में आयोजित हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा उत्सव समूह-1 में वागमिता (भाषण) प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस जीत के साथ अनमोल शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय ऊना की स्थापना के बाद पहली बार इस प्रतियोगिता में जीत हासिल कर महाविद्यालय ऊना के लिए इतिहास रचते हुए अपनी जीत का श्रेय प्रमुख तौर पर अपनी माताजी, अपने सभी गुरुजनों एवं अपने सभी युवा साथियों को दिया।
ज्ञात रहे इसी वर्ष भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में अनमोल शर्मा ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में जिला स्तर पर हासिल कर प्रदेश में जिला ऊना का प्रतिनिधित्व किया था और हाल ही में माय भारत द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया था जिसमें आगे चलकर अब वह प्रदेश स्तर पर जिला ऊना का प्रतिनिधित्व करेंगे।