Himachal Govt
Unaमण्डी और हिमाचल की सेवा में मण्डी जनकल्याण सभा की छह दशक...

मण्डी और हिमाचल की सेवा में मण्डी जनकल्याण सभा की छह दशक से अधिक की गौरवशाली यात्रा : जय राम ठाकुर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में मण्डी जनकल्याण सभा द्वारा आयोजित ‘सैर महोत्सव’ में शामिल होकर संस्था की छह दशक से अधिक लंबी गौरवशाली सेवा यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा राहत और जन सहयोग के साथ-साथ मण्डी और हिमाचल की संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मण्डी और हिमाचल के अपने लोगों और अपनी मातृभूमि के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली इस संस्था के कार्यक्रम में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। अपने लोगों के बीच मण्डी और हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े इस आयोजन में अपनी मिट्टी की महक भी महसूस हो रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1961 में दिल्ली में रह रहे मण्डी और हिमाचल के लोगों को एकजुट करने तथा समाजसेवा के उद्देश्य से स्थापित मण्डी जनकल्याण सभा आज मण्डी और हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाला व्यापक सामाजिक मंच बन चुकी है। संस्था द्वारा मण्डी और हिमाचल के लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है तथा मण्डी और हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों एवं सामाजिक वर्गों के लोगों को एक साझा मंच प्रदान कर सहयोग, एकता और सामूहिक भावना को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मण्डी और हिमाचल के अपने लोगों, अपनी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मण्डी जनकल्याण सभा का कार्य प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।

जय राम ठाकुर ने मण्डी जनकल्याण सभा के सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ‘सैर महोत्सव’ के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि मण्डी और हिमाचल के लिए छह दशक से अधिक की निरंतर सामाजिक, चिकित्सा, राहत और सांस्कृतिक सेवा के कारण संस्था ने जो प्रतिष्ठा और पहचान बनाई है, उसका यह कारवां आने वाले समय में और ऊंचाइयों तक पहुंचे। मण्डी और हिमाचल के अधिक से अधिक लोग इस पुनीत सेवा कार्य से जुड़ें और संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में इसी तरह अपनी विशिष्ट पहचान बनाती रहे।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक जीत पर जय राम ठाकुर ने दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने पंजाब विश्वविद्यालय के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ऐतिहासिक विजय पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं एवं विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि देश के युवाओं और विशेषकर नई पीढ़ी के विश्वास की जीत है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने वाले एबीवीपी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय और अब दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मिली जीत यह दर्शाती है कि देश का युवा राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता और सकारात्मक विचारों के साथ खड़ा है। छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और देश के युवा भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर ‘ब्लाइंड मर्डर’ केस को सुलझाया, देखें वीडियो

साहिलप्रीत की हत्या की साज़िश रचने व रेकी करने...

ब्लड लायंस ऊना ने शहीद भगत सिंह और बच्चों के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

ऊना,सुशील पंडित: ब्लड लायंस ऊना संस्था की ओर से शहीद...

Punjab News: फूड सेफ़्टी विभाग की कार्रवाई का दुकानदारों ने किया विरोध, देखें वीडियो

हलवाई संघों ने डिपार्टमेंट के साथ बैठक की मांग...

जोगी पंगा मंदिर में रोवर्स-रेंजर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर एवं रेंजर इकाई...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को बालीवाल स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग का करेंगे लोकार्पण

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 सितम्बर को...

Punjab News: पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर ‘ब्लाइंड मर्डर’ केस को सुलझाया, देखें वीडियो

साहिलप्रीत की हत्या की साज़िश रचने व रेकी करने वाला आकाशदीप सिंह गिरफ़्तार अमृतसरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए...

ब्लड लायंस ऊना ने शहीद भगत सिंह और बच्चों के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

ऊना,सुशील पंडित: ब्लड लायंस ऊना संस्था की ओर से शहीद भगत सिंह के जन्मदिन तथा संस्था के सदस्यों के बच्चों...

Punjab News: फूड सेफ़्टी विभाग की कार्रवाई का दुकानदारों ने किया विरोध, देखें वीडियो

हलवाई संघों ने डिपार्टमेंट के साथ बैठक की मांग की फिरोजपुरः जिले में मिठाइयों को लेकर फ़ूड सेफ़्टी विभाग की...

जोगी पंगा मंदिर में रोवर्स-रेंजर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर एवं रेंजर इकाई द्वारा ग्राम बौल अपरली, तहसील बंगाणा, जिला ऊना स्थित जोगी...