Himachal Govt
Unaब्लड लायंस ऊना ने शहीद भगत सिंह और बच्चों के जन्मदिन पर...

ब्लड लायंस ऊना ने शहीद भगत सिंह और बच्चों के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: ब्लड लायंस ऊना संस्था की ओर से शहीद भगत सिंह के जन्मदिन तथा संस्था के सदस्यों के बच्चों रौनक वशिष्ट और हर्षित पूरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के सदस्यों सहित युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।

शिविर में मनीष भारद्वाज, मनीष शर्मा, गुरमीत सिंह सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है और जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है। जन्मदिन जैसे अवसरों को समाजसेवा से जोड़कर मनाने का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना भी है।

इस अवसर पर तहसीलदार सतीश चौधरी और  कार्यकारी राज्य प्रमुख, शिवसेना हिमाचल प्रदेश जय दत्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

शिविर में ब्लड लायंस ऊना के अध्यक्ष संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष मोहित वशिष्ट, कोषाध्यक्ष अमन लम्बड़, सदस्य गगन पंडित, श्रेया शर्मा, पलक, पारस भारद्वाज, अंकित भारद्वाज, रोहान काका, अनमोल भारद्वाज, दक्ष भारद्वाज सहित अन्य सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्था की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य जारी रखने की बात कही गई।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर ‘ब्लाइंड मर्डर’ केस को सुलझाया, देखें वीडियो

साहिलप्रीत की हत्या की साज़िश रचने व रेकी करने...

मण्डी और हिमाचल की सेवा में मण्डी जनकल्याण सभा की छह दशक से अधिक की गौरवशाली यात्रा : जय राम ठाकुर 

ऊना,सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर...

Punjab News: फूड सेफ़्टी विभाग की कार्रवाई का दुकानदारों ने किया विरोध, देखें वीडियो

हलवाई संघों ने डिपार्टमेंट के साथ बैठक की मांग...

जोगी पंगा मंदिर में रोवर्स-रेंजर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर एवं रेंजर इकाई...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को बालीवाल स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग का करेंगे लोकार्पण

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 सितम्बर को...

Punjab News: पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर ‘ब्लाइंड मर्डर’ केस को सुलझाया, देखें वीडियो

साहिलप्रीत की हत्या की साज़िश रचने व रेकी करने वाला आकाशदीप सिंह गिरफ़्तार अमृतसरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए...

मण्डी और हिमाचल की सेवा में मण्डी जनकल्याण सभा की छह दशक से अधिक की गौरवशाली यात्रा : जय राम ठाकुर 

ऊना,सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में मण्डी जनकल्याण सभा द्वारा आयोजित ‘सैर...

Punjab News: फूड सेफ़्टी विभाग की कार्रवाई का दुकानदारों ने किया विरोध, देखें वीडियो

हलवाई संघों ने डिपार्टमेंट के साथ बैठक की मांग की फिरोजपुरः जिले में मिठाइयों को लेकर फ़ूड सेफ़्टी विभाग की...

जोगी पंगा मंदिर में रोवर्स-रेंजर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर एवं रेंजर इकाई द्वारा ग्राम बौल अपरली, तहसील बंगाणा, जिला ऊना स्थित जोगी...