ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 सितम्बर को ऊना जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रातः 10 बजे के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीवाल में आयोजित होने वाले वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। साथ ही, स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग का उद्धघाटन भी करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।