AdvertisementPunjab Government
Unaअंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय बंगाणा की टीम...

अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय बंगाणा की टीम रवाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की कबड्डी टीम को आज महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. अनिल शर्मा ने आगामी अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 22 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय भोरंज, जिला हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उपप्राचार्य प्रो. अनिल शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के खेल विभाग के इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी ने बताया कि कबड्डी टीम ने प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी की है और खिलाड़ी पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर टीम मैनेजर डॉ. राम सिंह तथा खेल विभाग के सदस्य प्रो. कमलेश कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ ने कबड्डी टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...