Himachal Govt
HaryanaBlinkit कर्मियों ने की हड़ताल, कंपनी को दी चेतावनी, देखें वीडियो

Blinkit कर्मियों ने की हड़ताल, कंपनी को दी चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः माता मनसा देवी में ब्लिंकिट (Blinkit) कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर दी गई है। दरअसल, आर्डरका रेट कम मिलने को लेकर कर्मियों द्वारा हड़ताल की गई। ऐसे में कर्मियों द्वारा ब्लिंकिट स्टोर के बाहर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि पहले से रेट कम दिया जा रहा है और अब उनके द्वारा जब स्टोर संचालक से बात की तो उन्होंने उनकी बात को अनसुना कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए कर्मी ने कहाकि उन्हें 2 किलोमीटर के लिए पहले 26 से 28 रुपए मिलते थे, लेकिन अब 19 से 22 रुपए दिए जा रहे है।

ऐसे में उनके द्वारा सीनियर अधिकारी साहिल भट्ट को सूचना दी गई कि अगर उन्हें कम रेट मिलेंगा तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसके बाद अधिकारी ने सभी की आईडी सस्पेंड कर दी और कंपनी को डिफेंड करते हुए थाने में जाकर रिपोर्ट उनके खिलाफ दर्ज करवा दी। कर्मियों ने कहा कि स्टोर पर सभी की आईडी बंद कर दी गई है। ऐसे में उनकी मांग है कि आईडी को खोला जाए और उनके दाम पहले दामों पर दिए जाए, नहीं तो वह ना खुद काम करेंगे और ना करने देंगे। वहीं गोविंद ने कहाकि पिछले 2 साल से वह कंपनी में काम कर रहे है। पहले कर्मियों को मिल रहे दामों को अब कम कर दिया गया। इस मामले को लेकर पहले भी अधिकारियों को अवगत करवाया गया था और उन्होंने पहले अगस्त माह का समय दिया, लेकिन अब भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

जिसके बाद अब कर्मियों पर थान में शिकायत दे दी कि कर्मी यहां पर किसी को काम नहीं करने दे रहे। कर्मियों ने कहाकि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मियों की मांग है कि जो रविवार को उन्हें दाम दिए जाते है, वहीं दाम पूरे सप्ताह में मिलने चाहिए। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती उनका संघर्ष जारी रहेगा है। दूसरी ओर, ग्राहक डॉक्टर सायकत चक्रवती का कहना है कि उसकी इलाके में क्लीनिक है। उन्होंने कहाकि क्लीनिक में एक साल से ब्लिंकिट से उनका सामान 5 मिनट में आ रहा था, लेकिन एक दो दिन से वही सामान आधा घंटा देरी से आ रहा था। ऐसे में कर्मियों की बात सुनने बात वह खुद कर्मियों के हक में उतरे है। उन्होंने कहा कि अगर कर्मियों को उनका मेहताना नहीं मिलेंगा तो सामान कंपनी का खराब होता रहेगा। ऐसे में ग्राहक भी कर्मियों के हक में उतरने लगे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ब्लड लायंस ऊना ने शहीद भगत सिंह और बच्चों के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

ऊना,सुशील पंडित: ब्लड लायंस ऊना संस्था की ओर से शहीद...

मण्डी और हिमाचल की सेवा में मण्डी जनकल्याण सभा की छह दशक से अधिक की गौरवशाली यात्रा : जय राम ठाकुर 

ऊना,सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर...

Punjab News: फूड सेफ़्टी विभाग की कार्रवाई का दुकानदारों ने किया विरोध, देखें वीडियो

हलवाई संघों ने डिपार्टमेंट के साथ बैठक की मांग...

जोगी पंगा मंदिर में रोवर्स-रेंजर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर एवं रेंजर इकाई...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को बालीवाल स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग का करेंगे लोकार्पण

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 सितम्बर को...

ब्लड लायंस ऊना ने शहीद भगत सिंह और बच्चों के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

ऊना,सुशील पंडित: ब्लड लायंस ऊना संस्था की ओर से शहीद भगत सिंह के जन्मदिन तथा संस्था के सदस्यों के बच्चों...

मण्डी और हिमाचल की सेवा में मण्डी जनकल्याण सभा की छह दशक से अधिक की गौरवशाली यात्रा : जय राम ठाकुर 

ऊना,सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में मण्डी जनकल्याण सभा द्वारा आयोजित ‘सैर...

Punjab News: फूड सेफ़्टी विभाग की कार्रवाई का दुकानदारों ने किया विरोध, देखें वीडियो

हलवाई संघों ने डिपार्टमेंट के साथ बैठक की मांग की फिरोजपुरः जिले में मिठाइयों को लेकर फ़ूड सेफ़्टी विभाग की...

जोगी पंगा मंदिर में रोवर्स-रेंजर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर एवं रेंजर इकाई द्वारा ग्राम बौल अपरली, तहसील बंगाणा, जिला ऊना स्थित जोगी...