Himachal Govt
HoshiarpurPunjab News: कपड़ा व्यापारी को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, घायल, देखें...

Punjab News: कपड़ा व्यापारी को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर: माहलपुर में शहीदां रोड पर स्थित कपड़े की दुकान पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार 2 नौजवान कपड़ा व्यापारी पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं इस घटना में दुकान मालिक गोली लगने से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान 33 वर्षीय जसवीर सिंह के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जसवीर सिंह कि शहीदां रोड पर रीलोड कपड़े की दुकान है।

जहां मोटरसाइकिल पर आए 2 अज्ञात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला दी। गोली सीधे व्यापारी के पेट के बाएं हिस्से में लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यापारी शाम करीब सात बजे अपने भाई के साथ दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक दुकान के बाहर आकर रुके। एक आरोपी बाहर ही मोटरसाइकिल स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि दूसरे बदमाश ने दुकान के मुख्य शीशे वाले दरवाजे को थोड़ा सा खोला और पिस्टल निकालकर सीधे व्यापारी पर फायरिंग कर दी।

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए निकल चुके थे। सबसे बड़ा सवाल यही है कि कपड़े की दुकान में बैठे दुकानदार को गोली मारने के पीछे हमलावरों का मकसद क्या था। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी भरत भूषण ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम द्वारा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावरों का दुकानदार से पहले कोई विवाद था या वारदात के पीछे कोई अन्य कारण है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: एक्शन मोड में आए CP सतिंदर, कई थानों के बदले SHO, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर के देर रात थानों की...

Punjab News: फैक्ट्री का कचरा फेंकने आई ट्रैक्टर ट्रॉली का किया घेराव, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक तरफ स्थानीय नगर परिषद स्वच्छता...

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज...

Jalandhar News: एक्शन मोड में आए CP सतिंदर, कई थानों के बदले SHO, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर के देर रात थानों की औचक चैकिंग के बाद थाना प्रभारियों में फेरबदल देखने को...

Punjab News: फैक्ट्री का कचरा फेंकने आई ट्रैक्टर ट्रॉली का किया घेराव, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक तरफ स्थानीय नगर परिषद स्वच्छता के लिए लड़ रही है। दूसरी ओर, कचरे के ढेर...

Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार, अस्पताल से बेटे अगवा कर पिता ने रची झूठी कहानी, 3 काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।...

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत...