Himachal Govt
Nationalआवारा कुत्ते का आतंकः 18 महीने के मासूम पर किया हमला, हालत...

आवारा कुत्ते का आतंकः 18 महीने के मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली के संगम विहार इलाके में आवारा कुत्ते का कहर देखने को मिला। जहां घर के बाहर खेल रहे 18 महीने के मासूम पर अचानक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। घटना तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के संगम विहार की गली नंबर-5 की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चा गली में खेल रहा था। इस दौरान आवारा कुत्ता आया और उसने बच्चे के मुंह पर हमला करके सड़क पर गिरा दिया। जिसके बाद वह साइड पर खड़ा हो गया और कुत्ते ने दोबारा आकर बच्चे पर कर दिया।

वहीं बच्चे पर हमला होता देखा बाइक सवार मदद के लिए आया। जिसके बाद कुत्ता वहां से चला गया। हमले में बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोट आई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बच्चे पर हुए इस हमले की घटना के बाद इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

खासकर उन परिवारों के बीच, जिनके छोटे बच्चे घर के बाहर गली या आसपास खेलते हैं। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों के मुताबिक, कुत्ते के हमले में बच्चे के चेहरे से मांस का टुकड़ा तक निकल गया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आवारा कुत्तों को लेकर नियम-कानून होने के बावजूद जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एमसीडी की टीम भी इलाके में पहुंची और कुछ आवारा कुत्तों का रेस्क्यू किया गया। हालांकि, जिस कुत्ते ने मासूम बच्चे पर हमला किया था, वह अभी तक पकड़ा नहीं गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संकरी और बंद गलियों में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। लोगों ने मांग की है कि इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाए और ऐसी गलियों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और मासूम को इस तरह के हमले का शिकार न होना पड़े। फिलहाल मासूम अब्बास अस्पताल में भर्ती है। इस घटना ने एक बार फिर आवारा कुत्तों के हमलों और उनकी रोकथाम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज...

Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल, देखें वीडियो

अबोहरः जिले में दिन दहाड़े कत्ल की घटना सामने...

Punjab News: कपड़ा व्यापारी को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, घायल, देखें वीडियो

होशियारपुर: माहलपुर में शहीदां रोड पर स्थित कपड़े की...

UK में सिख बस ड्राइवर पर हमला, दाढ़ी खींचकर बस से उतारा, देखें वीडियो

टेलफोर्डः ब्रिटेन के टेलफोर्ड शहर में एक सिख बस...

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत...

Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलक्खनी जी के विवाह पर्व पर सजा नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधरः गुरुद्वारा हरि कीरत साध संगत और निहंग सिंह सभा बस्ती शेख की प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक...

Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल, देखें वीडियो

अबोहरः जिले में दिन दहाड़े कत्ल की घटना सामने आई है। जहां 4 बच्चों के पिता का कापा मारकर...

Punjab News: कपड़ा व्यापारी को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, घायल, देखें वीडियो

होशियारपुर: माहलपुर में शहीदां रोड पर स्थित कपड़े की दुकान पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां...