चंडीगढ़/अमृतसर: जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले एक गिरोह के मुख्य संचालक को 10 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सहजप्रीत सिंह निवासी गांव जठौल (अमृतसर) के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई सी.आई. अमृतसर द्वारा सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले एक अन्य गिरोह के चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के दो दिन बाद सामने आई है। इन आरोपियों के कब्जे से 27 किलो हेरोइन और एक विदेशी आधुनिक .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल सहित तीन कारतूस बरामद किए गए थे।
𝐈𝐧 𝐚 𝐦𝐚𝐣𝐨𝐫 𝐛𝐫𝐞𝐚𝐤𝐭𝐡𝐫𝐨𝐮𝐠𝐡, 𝐂𝐨𝐮𝐧𝐭𝐞𝐫 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐥𝐥𝐢𝐠𝐞𝐧𝐜𝐞 #𝐀𝐦𝐫𝐢𝐭𝐬𝐚𝐫 𝐛𝐮𝐬𝐭𝐬 𝐚 𝐜𝐫𝐨𝐬𝐬-𝐛𝐨𝐫𝐝𝐞𝐫 𝐧𝐚𝐫𝐜𝐨𝐭𝐢𝐜𝐬 𝐬𝐦𝐮𝐠𝐠𝐥𝐢𝐧𝐠 𝐦𝐨𝐝𝐮𝐥𝐞, 𝐚𝐩𝐩𝐫𝐞𝐡𝐞𝐧𝐝𝐬 𝐨𝐧𝐞 𝐤𝐞𝐲 𝐨𝐩𝐞𝐫𝐚𝐭𝐢𝐯𝐞, 𝐚𝐧𝐝 𝐫𝐞𝐜𝐨𝐯𝐞𝐫𝐬 𝟏𝟎… pic.twitter.com/9bw4MYJhg3
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) September 18, 2026
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में था और उसके इशारे पर हेरोइन की खेप प्राप्त करके आगे सप्लाई कर रहा था।
ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि सहजप्रीत सिंह नामक व्यक्ति ने अपने घर के निकट ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की है और वह इस खेप को आगे सप्लाई करने की योजना बना रहा है। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्ति के घर पर छापा मारा और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की।
डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाया जा रहा है और मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले नेटवर्क को निष्क्रिय करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 59, दिनांक 17-09-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।