Himachal Govt
AmritsarPunjab News: पुलिस चौकी से 50 कदम दूर Zomato Delivery Boy का...

Punjab News: पुलिस चौकी से 50 कदम दूर Zomato Delivery Boy का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

2 साल पहले हुई थी मृतक की शादी

अमृतसरः जिले में देर रात करीब 10:50 गोलियां मारकर नौजवान का कत्ल कर दिया गया। हमलावारों ने पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर घटना को अंजाम दिया। दरअसल, एक्टिवा पर सवार 2 नौजवानों ने 25 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस घटना में एक गोली युवक के सीने के पास लगी। गंभीर हालत में उसे अमनदीप अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटखालसा निवासी साहिल गिल के रूप में हुई। साहिल जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था और करीब 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी।

उसका एक साल का बच्चा है। इस्लामाबाद थाना पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वारदात साहिल के घर से करीब 40 कदम की दूरी पर हुई। घटनास्थल कोट खालसा पुलिस चौकी से भी करीब 50 कदम दूरी पर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्टिवा पर दो युवक वहां पहुंचे और साहिल पर कई राउंड फायर किए।

इनमें से एक गोली उसे लगी। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी एक्टिवा से फरार हो गए। साहिल के पिता मुख्तियार सिंह के मुताबिक, बेटा घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। करीब 10 मिनट बाद मोहल्ले के लोगों ने घर पहुंचकर बताया कि साहिल को गोली मार दी गई है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो साहिल घायल हालत में पड़ा था। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

पिता से बेटे की किसी से रंजिश या लड़ाई-झगड़े के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उनके बेटे की किसी के साथ कोई रंजिश या विवाद नहीं था। उन्हें भी कभी ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं मिली। फायरिंग की सूचना मिलते ही SHO समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ADCP स्तर के अधिकारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई चल रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: BJP के खिलाफ आज AAP करेंगी प्रदर्शन

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ...

Punjab News: 2 ग्रेनेड सहित Canadian PR आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोटः बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले काउंटर इंटेलिजेंस...

Punjab News: दर्जन से अधिक युवकों ने BJP के पूर्व पार्षद के घर में घुसकर किया हमला, 2 घायल

नयागांवः भाजपा के पूर्व पार्षद एवं जिला सचिव प्रमोद...

Punjab News: चलती कार में लगी आग, छलांग लगा ड्राइवर ने बचाई जान, देखें वीडियो

लुधियानाः सीमा चौक और सोफिया चौक के बीच पुलिस...

Jalandhar News: BJP के खिलाफ आज AAP करेंगी प्रदर्शन

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। ऐसे में आज आप पार्टी मोदी...

Punjab News: 2 ग्रेनेड सहित Canadian PR आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोटः बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी साजिश को नाकाम किया। पुलिस ने आरोपी को...

Punjab News: बाइक सवार 10 हमलावारों ने व्यक्ति को घेरकर की मारपीट, छीनी नगदी, देखें वीडियो

जीरकपुरः भबात के गोदाम एरिया में देर शाम एक मजदूर के साथ मारपीट करने और उसकी मजदूरी के 2500...

Punjab News: दर्जन से अधिक युवकों ने BJP के पूर्व पार्षद के घर में घुसकर किया हमला, 2 घायल

नयागांवः भाजपा के पूर्व पार्षद एवं जिला सचिव प्रमोद कुमार पर उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया।...