Himachal Govt
NationaliPhone 18 Pro का युवाओं में क्रेज, खरीदने को लेकर Apple Store...

iPhone 18 Pro का युवाओं में क्रेज, खरीदने को लेकर Apple Store के बाहर लगी भीड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः आईईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होने से पहले ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के ऐपल स्टोर के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई ग्राहक रात से ही कतार में खड़े होकर नए मॉडल को सबसे पहले खरीदने का इंतजार कर रहे थे। दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के ऐपल स्टोर के बाहर सुबह जल्दी से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। एक ग्राहक अजय ने बताया कि उन्होंने 18 प्रो मैक्स 1 टीबी मॉडल पहले से प्री-बुक कर रखा है और सबसे पहले लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल वे 17 प्रो इस्तेमाल कर रहे हैं और नए फीचर्स का इंतजार है।

एक अन्य ग्राहक सूरज चौहान, जो यूट्यूब पर टेक रिव्यू चैनल चलाते हैं, उसने कहा कि मेरा यूट्यूब चैनल सूरज चौहान के नाम से है। मुझे फोन में काफी रुचि है। पिछली बार 17 प्रो खरीदा था, इस बार 18 प्रो मैक्स लेने आया हूं। कई लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। कैमरा और क्वालिटी में सुधार होना चाहिए। मुंबई में एक ग्राहक ने कहा कि हम पूरी रात यहां खड़े रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। हमारे पास बारकोड नहीं है, फिर भी हम लाइन में खड़े हैं।

वहीं, नासिक से आए ग्राहक हितेश पटेल ने कहा कि मैं नासिक से यहां आया हूँ। हम कल रात 10 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। मुझे सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला है। इसके बाद हमें अपना प्रोडक्ट मिल जाएगा। मैं हर साल अपना मोबाइल बदलता हूँ। अभी मेरे पास 17 Pro Max है और अब मैं 18 Pro Max लेने जा रहा हूं। आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर दिल्ली सहित देश के कई शहरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। एपल स्टोर के बाहर लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि नए मॉडल के प्रति लोगों का आकर्षण पहले जितना ही बना हुआ है। ग्राहक बेहतर कैमरा, प्रदर्शन और बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दिन दहाड़े स्प्लायर का पर्स छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चुंगी पर दिन दहाड़े व्यक्ति को रोककर उससे...

हरियाणा में Digital Connectivity को मिली रफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और...

Punjab दौरे पर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin, 50 परिवारों से की मुलाकात, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब को नशामुक्त बनाने और राज्य की राजनीति...

Meharchand Polytechnic College में नए मतदाताओं के लिए लगाया गया Voter Registration Camp

जालंधर (Ens) : मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में युवाओं को...

Jalandhar News: Batra परिवार पर Firing मामले में महिला ने किए खुलासे, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में 15 सितंबर को देर रात बेखौफ करीब तीन दर्जन बंदमाशों द्वारा...

Punjab News: दिन दहाड़े स्प्लायर का पर्स छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चुंगी पर दिन दहाड़े व्यक्ति को रोककर उससे नगदी छीनकर स्नेचर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी...

हरियाणा में Digital Connectivity को मिली रफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और दूरसंचार ढांचे के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की...

Punjab दौरे पर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin, 50 परिवारों से की मुलाकात, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब को नशामुक्त बनाने और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के मकसद से भारतीय जनता...