Himachal Govt
AmritsarPunjab News: नाके पर तैनात ASI की गोलियां मारकर कत्ल

Punjab News: नाके पर तैनात ASI की गोलियां मारकर कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः थाना गेट हकीमां में तैनात एएसआई की देर रात की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान एएसआई हरजीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई देर रात करीब 2:30 बजे दाना मंडी के पास मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से एएसआई हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जिला अमृतसर के बहादुर पुलिस अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए। पंजाब पुलिस इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

वहीं, HDFC बैंक की ओर से भी उनके परिवार को ₹1 करोड़ की बीमा राशि दी जाएगी। शहीद एएसआई हरजीत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ हैं। पुलिस ने आसपास के इलाके की तलाशी ली और वारदात से जुड़े सबूत जुटाने शुरू किए। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अज्ञात हमलावरों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

FDA की 108 साल पुराने Olympia Cafe पर कार्रवाई, लाइसेंस रद्द

14 होटल-रेस्तरां पर गिरी गाज, 12 लाख रुपए का...

Punjab News: ASI के कत्ल में घटना स्थल पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, 30 बोर का खोल बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के भगतां वाला दाना मंडी में ड्यूटी...

Jalandhar News: Scorpio छोड़कर चालक फरार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में एक्साइज टीम और पुलिस...

Donald Trump ने 10% से बढ़ाकर 100% किया टैरिफ, क्या भारत पर होगा इसका असर?

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच में व्यापार...

Jalandhar News: किडनैपिंग को लेकर 4 वर्षीय केशव और पिता ने सुनाई दास्तां, देखें वीडियो

14 सितंबर को भी इलाके में घूमते दिखे थे किडनैपर जालंधर, ENS: बस्ती पीरदार पन्नू विहार में बीते दिन दोपहर...

FDA की 108 साल पुराने Olympia Cafe पर कार्रवाई, लाइसेंस रद्द

14 होटल-रेस्तरां पर गिरी गाज, 12 लाख रुपए का गुटखा जब्त मुंबईः महाराष्ट्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई और खाद्य...

Punjab News: ASI के कत्ल में घटना स्थल पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, 30 बोर का खोल बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के भगतां वाला दाना मंडी में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस कर्मी की हत्या के मामले में...

Jalandhar News: Scorpio छोड़कर चालक फरार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में एक्साइज टीम और पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के साथ गाड़ी से भारी मात्रा में...